मूसेवाला की हत्या पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए : केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन इस पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन इस पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए।

उल्लेखनीय है कि बीते रविवार को मूसेवाला की पंजाब के मनसा जिले में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इससे एक दिन पहले ही राज्य सरकार ने उनकी सुरक्षा में कमी कर दी थी। केजरीवाल ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि जो भी घटना पंजाब में हुई, उस पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए। सिद्धू मूसेवाला की हत्या वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण है।’’

दिल्ली के रोहिणी स्थित एसटीपी (मल शोधन संयंत्र) का दौरा करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘पंजाब के मुख्यमंत्री ने पहले ही कहा है कि वे यथासंभव सुनिश्चित कर रहे हैं कि आरोपियों को जल्द पकड़ा जाए और उन्हें कठोरतम सजा दी जाए।’’

गौरतलब है कि हमलावरों ने मानसा जिले के जवाहर का गांव में 28 वर्षीय मूसेवाला का वाहन रोकने के बाद उनपर गोलियों की बौछार कर दी थी। हमले में मूसेवाला की जान चली गई। वाहन में उनके साथ दो और लोग थे जो हमले में घायल हो गए थे।

calender
03 June 2022, 04:52 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो