पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली में अरविंद केजरीवाल से की मुलाकात

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद विपक्ष द्वारा पंजाब सरकार पर किए जा रहे हमलों के बीच गुरुवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से उनके आवास पर मुलाकात की।

Janbhawana Times

पंजाब के मानसा जिले में रविवार को कुछ अज्ञात हमलावरों ने मशहूर पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी थी। एक दिन पहले ही पंजाब सरकार ने मूसेवाला की सुरक्षा वापस ली थी।

भगवंत मान सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जांच के लिए पहले ही उच्च न्यायालय के एक मौजूदा न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक न्यायिक आयोग के गठन की घोषणा कर चुके हैं। वहीं खबर हैं कि भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल के बीच ये मुलाकात सामान्य थी।

calender
02 June 2022, 04:55 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो