Moosewala के घर पहुंचे Punjab CM Bhagwant Maan

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के पांच दिन बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान उनके घर पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री मान ने गांव पहुंचकर

Janbhawana Times
Janbhawana Times

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के पांच दिन बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान उनके घर पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री मान ने गांव पहुंचकर मूसेवाला के पिता के साथ-साथ उनके परिवारवालों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। सिद्धू मूसेवाला के परिवार को ओर से केंद्रीय जांच एजेंसी से मामले की जांच करवाने की मांग हो रही है। परिवार का आरोप है कि सिद्धू मूसेवाला की सिक्योरिटी राजनीतिक मकसद के तहत कम की गई थी। इस मौके पर गांव में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

भगवंत मान से पहले आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत सिंह बनावाली भी मूसेवाला के घर पहुंचे थे तब उन्हें स्थानीय लोगों का विरोध का सामना करना पड़ा था। ग्रामीणों के विरोध के बाद विधायक बनाबाली को वापस लौटना पड़ा था। इसी के मद्देनजर विरोध प्रदर्शन को देखते हुए गांव में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। शुक्रवार सुबह से ही मुख्यमंत्री भगवंत मान के गांव पहुंचने को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया था हालांकि सीएम भगवंत मान के पहुंचने से पहले गांव में सुरक्षा के बेहद कड़े प्रबंध किए गए। गेट पर मेटर डिटेक्टर लगाए गए थे।

गांव वालों ने आरोप लगाया कि सीएम के दौरे की वजह से रिश्तेदारों को भी गांव में एंट्री नहीं मिल रही है। पुलिस ने हस्तक्षेप कर विरोध प्रदर्शन को शांत करवाया। हालांकि सिद्धू मूसेवाला की हत्या के पांच दिन बाद भी गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। मूसा गांव के लोग सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा में कटौती को लेकर आम आदमी पार्टी की सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। गांव वालों का आरोप है कि सिद्धू मूसेवाला की सिक्योरिटी में कटौती होने की वजह से उनकी हत्या हुई और वो सीधे तौर पर हत्या के लिए पंजाब सरकार को जिम्मेदार मानते हैं।

सिक्योरिटी हुई थी कम बता दें कि भगवंत मान की सरकार ने पिछले शुक्रवार को सिद्धू मूसेवाला की सिक्योरिटी में कमी की थी। पंजाब सरकार के इस एक्श के दो दिन बाद ही 29 मई की शाम सिद्धू मूसेवाला की हत्या हो गई। पंजाब के गांव मानसा में अज्ञात हमलावरों ने सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिस समय ये घटना हुई उस समय सिद्धू मूसेवाला अपने चचेरे भाई और अपने एक दोस्त के साथ महिंद्रा थार जीप से अपने गांव जा रहे थे। गाड़ी खुद मूसेवाला ही चला रहे थे। इस घटना में उनके चचेरे भाई और उनका दोस्त भी हमले में घायल हो गया था। गुरुवार को पंजाब सरकार ने सभी वीवीआईपी की सुरक्षा फिर से बहाल करने का फैसला किया है।

सभी 424 वीवीआईपी की सुरक्षा घेरे को सात जून से बहाल कर दिया जाएगा जिनकी सुरक्षा व्यवस्था को अस्थायी तौर पर घटाया गया था। पंजाब सरकार ने ‘घल्लूघारा सप्ताह’ और ‘ऑपरेशन ब्लूस्टार’ की बरसी के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था घटाई थी। उधर मूसेवाला मर्डर केस में ताजा अपडेट ये है कि पंजाब पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है। पंजाब पुलिस ने फतेहाबाद के भिरड़ाना गांव में छापेमारी कर दो लोगों को हिरासत में लिया हैं जिनके नाम पवन बिश्नोई और खान हैं। बताया जा रहा है कि इन दोनों का संबंध मूसेवाला मर्डर केस में इस्तेमाल हुई बोलेरो गाड़ी से है।

calender
03 June 2022, 09:18 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो