देश हमेशा अपने सैनिकों के बलिदान का ऋणी रहेगा: राजनाथ सिंह

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मणिपुर के तुपुल में हाल ही में हुए भूस्खलन में अपनी जान गंवाने वाले सशस्त्र बलों के जवानों की 'वीर नारियों' को बृहस्पतिवार को सम्मानित किया है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मणिपुर के तुपुल में हाल ही में हुए भूस्खलन में अपनी जान गंवाने वाले सशस्त्र बलों के जवानों की 'वीर नारियों' को बृहस्पतिवार को सम्मानित किया है। त्रिशक्ति कोर द्वारा पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले के बेंगदुबी सैन्य स्टेशन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। रक्षा मंत्री ने प्रत्येक 'वीर नारी' को सात लाख रुपये का चेक प्रदान किया। इस त्रासदी में घायल हुए 13 जवानों को भी सम्मानित किया गया।

सैनिकों के साथ बातचीत के दौरान राजनाथ सिंह ने शहीद जवानों की बहादुरी और समर्पण की सराहना करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि राष्‍ट्र हमेशा इन जवानों के बलिदान का ऋणी रहेगा। उन्होंने रक्षा मंत्रालय की पूरी सहायता का आश्वासन देते हुए कहा कि सरकार बहादुर सैनिकों के परिवारों और आश्रितों को वित्तीय स्थिरता प्रदान करना सुनिश्चित कर रही है। उन्‍होंने चुनौतीपूर्ण स्थिति में जिरीबाम-तुपुल-इंफाल रेल लाइन परियोजना को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए भी सशस्त्र बलों की सराहना की।

सिंह ने कहा कि यह परियोजना देश की रणनीतिक और सामाजिक-आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। वीर नारियों और सैनिकों ने अपना आभार व्यक्त करते हुए युवाओं को सशस्त्र बलों में शामिल होने के बारे में प्रेरित करने के लिए रक्षा मंत्रालय और भारतीय सेना द्वारा की गई पहल की भी सराहना की।

गौरतलब हो कि 107 इन्फैंट्री बटालियन 11 गोरखा राइफल्स के तीस कर्मियों - एक अधिकारी तीन जूनियर कमीशंड अधिकारी और 26 अन्य रैंक - जून में हुई त्रासदी के दौरान मारे गए 61 व्‍यक्तियों में शामिल थे। इस अवसर पर थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे और दार्जिलिंग के सांसद राजू बिस्ता के आलावा भारतीय सेना के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Topics

calender
18 August 2022, 07:39 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो