उत्तर भारत में ठंडी हवाओं से मिलेगी राहत, पहाड़ों पर होगी बर्फबारी

आईएमडी के अनुसार उत्तर भारत में चल रही सर्द हवाओं से राहत मिलने वाली है। 3 फरवरी से अगले 10 दिनों तक अब कोई भी पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना नहीं है। जिसके कारण ठंडी हवाएं नहीं चलेगी।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

उत्तर भारत में पिछले कुछ दिनों से सर्द हवाएं चल रही हैं। जिसनें ठंड बढ़ा दी है। कई राज्यों में ठंडी हवाओं के साथ बारिश भी हुई। जिसके कारण तापमान में बदलाव भी आया। मौसम विभाग ने उत्तर भारत के मौसम को लेकर अपडेट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार उत्तर भारत में चल रही सर्द हवाओं से राहत मिलने वाली है। 3 फरवरी से अगले 10 दिनों तक अब कोई भी पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना नहीं है। जिसके कारण ठंडी हवाएं नहीं चलेगी।

आपको बता दें कि पहाड़ों में हो रही बर्फबारी और बारिश की वजह से मैदानी इलाकों के मौसम में बदलाव देखा गया। जिसके कारण ठंड देखने को मिली। राजधानी दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में लोगों को ठंडी हवाओं का सामना करना पड़। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली समेत कई राज्यों में खिलखिलाती धूप रहेगी। उत्तर भारत में फरवरी से अगले 15 दिनों तक तापमान में वृद्धि होगी। जिसके कारण ठंड कम हो जाएगी।

हालांकि फरवरी के अंत में ठंड बढ़ सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक देश की राजधानी दिल्ली में आज से तेज धूप निकलेगी और मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम में इस बदलाव की वजह से दिल्ली में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस होने का अनुमान है। उत्तर प्रदेश में भी ठंडी हवा से लोगों को राहत मिलेगी। यूपी में तापमान में आज बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। वहीं आगरा, नोएडा और लखनऊ में आज तेज धूप खिली रहेगी।

जो अगले पांच दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश होने का अनुमान है। पहाड़ों की बात करें तो आईएमडी के अनुसार 2 फरवरी से 4 फरवरी तक पहाड़ों में हल्की बर्फबारी और बारिश होने की संभावना है। जिससे वहां थोड़ी ठंड बढ़ सकती है। बता दें कि इसका असर मैदानी इलाकों के मौसम पर नहीं पड़ेंगा।

calender
02 February 2023, 09:45 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो