ये हैं भारत के 7 सबसे बड़े बांध

बांध बड़ी मात्रा में हाइड्रोइलेक्ट्रिसिटी, सिंचाई, औद्योगिक उपयोग और कई उद्देश्यों के लिए अभूत ही महत्वपूर्ण हैं। भारत में आजादी के बाद कई बांधों और जलाशयों का निर्माण हुआ है। वहीं और कई परियोजनाओं पर भी विचार हो रहा है

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

बांध बड़ी मात्रा में हाइड्रोइलेक्ट्रिसिटी, सिंचाई, औद्योगिक उपयोग और कई उद्देश्यों के लिए अभूत ही महत्वपूर्ण हैं। भारत में आजादी के बाद कई बांधों और जलाशयों का निर्माण हुआ है। वहीं और कई परियोजनाओं पर भी विचार हो रहा है।

बता दें कि भारत के ये बड़े- बड़े बांध पर्यटकों को भी अपनी ओर आकर्षित करते हैं। वहीं इस व्यवसाय को संभालने वाले संगठनों में भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड, नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन और सतलुज जल विद्युत निगम हैं। लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि उत्तराखंड का टिहरी बांध विश्व का आठवां सबसे ऊंचा बांध है।

बता दें कि इडुक्की बांध पहला भारतीय आर्च बांध है, जिसे केरल में पेरियार नदी पर बनाया गया है। सिर्फ इतना ही नहीं यह एशिया का सबसे बड़ा आर्च बांध है। वहीं इसके अलावा भारत का सबसे बड़ा जलाशय इंदिरा सागर बांध को माना जाता है। आइए जानते हैं भारत के कुछ ऐसे ही सबसे बड़े बांधों के बारे में...

1. टिहरी बांध -

उत्तराखंड में भागीरथी नदी पर बना टिहरी बांध दुनिया का आठवां सबसे बड़ा बांध है और भारत का सबसे बड़ा बांध है। इसकी ऊंचाई 261 मीटर तथा लंबाई 575 मीटर है।

2. भाखड़ा नांगल बांध -

भाखड़ा नांगल बांध एशिया का दूसरा सबसे बड़ा बांध है। सतलुज नदी पर बने हुए इस बांध की बनावट बेहद खूबसूरत है। यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा बांध है।

3. हीराकुंड बांध -

हीराकुंड बांध भारत का सबसे लंबा बांध है। यह उड़ीसा में महानदी पर बनाया गया है। इस बांध में दो ऑब्जर्बेशन टॉवर लगाए गए हैं जिन्हें गांधी और नेहरू कहा जाता है।

4. नागार्जुन सागर बांध -

नागार्जुन सागर बांध अपनी मजबूती के साथ ही अपनी भव्य बनावट के लिए भी मशहूर है। आंध्र प्रदेश के कृष्णा नदी पर बने इस बांध के पानी को नियंत्रित करने के लिए 26 गेट हैं।

5. सरदार सरोवर बांध -

नर्मदा नदी पर बना हुआ सरदार सरोवर बांध गुजरात राज्य में स्थित है। इस बांध से राज्य की सिंचाई और पीने का पानी तथा बिजली का उत्पादन किया जाता है।

6. इंदिरा सागर बांध -

मध्य प्रदेश में नर्मदा नदी पर बने हुए इस बांध की ऊंचाई 92 मीटर है। इसका निर्माण कार्य साल 2003 में पूरा हुआ था। इसकी नींव पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने रखी थी।

7. कोयना बांध -

कोयना बांध भारत के सबसे बड़े बांधों में से एक है। यह बांध महाराष्ट्र के सांगली जिले में स्थित है और इसका निर्माण वर्ष 1863 में हुआ था। कोयना बांध की ऊंचाई 103 मीटर है।

Topics

calender
06 March 2023, 04:55 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो