देश में तीसरी लहर का खतरा, विदेश से मुंबई लौटे 100 यात्री लापता

देश में तीसरी लहर का खतरा, विदेश से मुंबई लौटे 100 यात्री लापता

Lalit Hudda
Lalit Hudda

देश में ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 23 पहुंच गई है। 2 दिसंबर को पहला केस आया था और तब से अब तक मामलों में 10 गुना से ज्यादा की बढ़ोतरी हो गई है। इस बीच तीसरी लहर का खतरा भी बढ़ गया है। देश में कोविड-19 के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का खौफ अभी खत्म नहीं हुआ है। आशंका मंडराने लगी है कि क्या अब कोरोना की तीसरी लहर आने वाली है। इस बीच एक बड़ी चिंता की बात यह है कि पिछले कुछ दिनों के दौरान विदेश से मुंबई लौटे करीब 100 यात्री गायब हो गए हैं। इन यात्रियों के बारे में कुछ भी पता नहीं चल पा रहा है।

READ MORE जाने कोविड से ठीक हो चुके लोगों को ओमिक्रोन से कितना है खतरा

कल्याण डोम्बिवली म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन के प्रमुख विजय सूर्यवंशी ने कहा कि विदेश से ठाणे जिले में आए 295 विदेशी यात्रियों में से 109 यात्रियों का कुछ भी पता नहीं चल पा रहा है। उन्होंने कहा कि इनमें से कुछ यात्रियों का मोबाइल फोन स्विच ऑफ है। इसके अलावा कई यात्रियों ने जो पता दिए थे वो पता गलत आ रहा है यानी उसे पते पर ताला लटका हुआ है।

ऐसे में विशेषज्ञों का कहना है कि होम क्वारन्टाइन है जरुरी खतरे वाले देशों से यात्रा कर आने वाले लोगों को 7 दिन के होम क्वारन्टीन में रहना जरुरी है। 8वें दिन उनका कोविड-19 टेस्ट किया जाता है। अगर यह रिपोर्ट निगेटिव आता है तो भी इन्हें 7 दिनों के होम क्वारन्टाइन में रहना होता है। हाउसिंह सोसायटी सदस्यों की जिम्मेदारी है कि कोरोना से जुड़े इन नियमों का उल्लंघन ना हो इसके लिए वो तत्पर रहें। 

.
calender
07 December 2021, 07:04 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो