score Card

आज विरोधी भी हमसे टकराने में असमर्थ महसूस कर रहे हैं- भोपाल में बोले जेपी नड्डा

आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचे है। इस दौरान वे जेपी नड्डा मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित किया।

Sagar Dwivedi
Edited By: Sagar Dwivedi

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज यानी रविवार को भोपाल पहुंचे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा भाजपा के नए राज्य कार्यालय के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उनके साथ मौजूद रहें। जेपी नड्डा भोपाल में कार्यक्रम में शामिल हुए। जेपी नड्डा भोपाल पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को सुना। इसके बाद संभागीय बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को लाल परेड ग्राउंड में संबोधित करेंगे। शाम को कुशाभाऊ ठाकर कन्वेंशन सेंटर में प्रबुद्धजनों से चर्चा करेंगे। शाम को बीजेपी कोर कमेटी की बैठक में को भाजपा कार्यालय में संबोधित करेंगे। मध्यप्रदेस में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित किया।

इस दौरान जेपी नड्डा ने कहा कि "नवरात्रों में आज भूमि पूजन करने का जो मुझे सौभाग्य मिला। हम कितने भाग्यशाली हैं कि भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। आज हमें उन कार्यकर्ताओं को भी याद करना चाहिए जिन्होंने चार-चार पीढ़ियां खपा दी, तब जाकर भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी। प्रधानमंत्री जी ने कहा था कि हमें संकल्प लेना चाहिए कि हर जिले में भाजपा का एक अच्छा कार्यालय बने और आपको जान कर ख़ुशी होगी 290 कार्यालय बन चुके हैं, 115 कार्यालय बन रहे हैं और 123 कार्यालय के लिए जमीन ले ली गई है और इन पर भी जल्द काम शुरू हो जाएगा।"

जेपी नड्डा ने आगे कहा कि "भोपाल का यह कार्यालय हमारा Most Modern कार्यालय होगा। यह हमारा ऑफिस नहीं है... यह हमारा संस्कार केंद्र है। यहां आकर हमारा कार्यकर्ता संस्कार लेता है। अपने जीवन को कैसे विचार के लिए लगा कर खपा दिया जाता है ऐसा वो संस्कार लेकर यहां से जाता है। भाजपा का कार्यकर्ता समर्पित भाव से काम कर रहा है, सरकार भी समर्पित भाव से काम कर रही है। आपके उत्साह को देख मैं कह सकता हूं कि यह जोश आने वाले समय का संदेश दे रहा है कि- एक बार फिर भाजपा।ट

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि 'आज विरोधी भी हमसे टकराने में असमर्थ महसूस कर रहे हैं, यह भाजपा की ताकत है। यह समय विरोधियों की हालत ख़राब करने का समय है। मैं सभी बूथ कार्यकर्ताओं से आग्रह करूंगा कि आप तर्क, विषय और मुद्दों के आधार पर जनता के बीच में जाइए... जनता आपका इंतजार कर रही है। मैं शिवराज जी को बधाई देना चाहूंगा... मैं प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद देना चाहूंगा कि उन्होंने 'प्रवासी दिवस' कार्यक्रम के लिए इंदौर शहर को चुना और दुनिया के नक्शे पर इंदौर और मध्य प्रदेश और अधिक मजबूती के साथ स्थापित हुआ। मध्य प्रदेश उन राज्यों में से है जहां सबसे ज्यादा मेडिकल कॉलेज खुलने का काम हुआ है, पिछले कुछ सालों में आपको 25 मेडिकल कॉलेज मिले हैं।

calender
26 March 2023, 05:26 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag