आज दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में मौसम ने ली करवट, अगले पांच दिनों तक बारिश के आसार

आईएमडी के अनुसार अगले पांच दिनों तक देश के कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

IMD Rainfall Alert : गुरुवार यानी 16 मार्च को देश की राजधानी दिल्ली, राजस्थान, यूपी समेत कई राज्यों में मौसम तापमान में गिरावट आई है। सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैँ। इसके साथ ही ठंडी हवा भी चल रही है। मौसम के बदलते मिजाज ने लोगों को गर्मी से राहत दी है।

आपको बता दें कि बादल छाए रहने से मौसम बहुत ही सुहाना हो गया है। वहीं मौसम विभाग ने देश के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार अगले पांच दिनों तक देश के कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है।

आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के जानकारी दी कि देश के अधिकतर हिस्सों में 20 मार्च तक हल्की बारिश होने के आसार हैं।

आसमान में छाए बादल

आईएमडी के मुताबिक मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के एक बार फिर से सक्रिय होने के कारण देखने को मिल रहा है। जिसके कारण राजस्थान के कई इलाकों में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार 16 से 20 मार्च तक पूर्वी भारत, उत्तर भारत समेत पश्मिची हिमालय में भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा इन जगहों पर गरज, आंधी, ओलावृष्टि और बारिश की बूंदें पड़ने के आसार है।

आईएमडी ने दी चेतावनी

मौसम विभाग ने अगले 10 दिनों तक मध्य, उत्तरी व पश्मिची इलाकों में राज्यों में भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी दी है। जिसके कारण आवागमन प्रभावित हो सकता है।

दिल्ली का मौसम

देश की राजधानी दिल्ली के मौसम की बात करें तो मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में अगले एक सप्ताह तक बादल छाए रहेंगे। साथ ही बूंदाबांदी होने के आसार हैं। आज दिल्ली में हल्की बारिश होने की संभावना है। आपको बता दें कि मौसम में इस बदलाव के कारण दिल्ली में तापमान में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है।

बारिश का यलो और ऑरेंज अलर्ट

आईएमड़ी ने देश के के अलग-अलग राज्यों में 16 मार्च से 19 मार्च तक बारिश और आंधी को लेकर यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आपको बता दें कि महाराष्ट्र व कर्नाटक के हिस्सों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं दिल्ली-एनसीआर पंजाब, हरियाणा, हिमालयी क्षेत्रों में आईएमडी ने बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इन राज्यों में ओले गिरने की संभावना

मौसम विभाग ने गुरुवार को गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में ओले गिरने की संभावना जताई है। इसके अलावा 19 मार्च को उत्तराखंड में ओलावृष्टि हो सकती है। वहीं उत्तरी राजस्थान हरियाणा यूपी में 17 मार्च को ओले गिरने का अनुमान है।

पहाड़ी राज्यों में चलेगीं तेज हवाएं

मौसम विभाग जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बारिश होने की संभावना जताई है। जिसके उन राज्यों में बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलेंगी।

बीते 24 घंटे का मौसम अपडेट

आईएमडी ने बीते 24 घंटे में देश के अलग-अलग राज्यों के तापमान को लेकर जानकारी दी है। आईएमडी के मुताबिक बुधवार को देश के अधिकतर हिस्सों में तापमान 35-38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, चंडीगढ़ और दक्षिणी राज्यों में तापमान 30-34 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया।

आपको बता दें कि कल जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तापमान 25-29 डिग्री रहा। आपको बता दें कि आईएमडी ने किसानों को कई राज्यों में आंधी, तूफान और बारिश को देखते हुए चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने कहा है कि “मौसम को देखते हुए किसान सरसों, चना, सब्जियों की कटाई करने की सलाह दी जाती है”।

calender
16 March 2023, 10:16 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो