संयुक्त किसान मोर्चा ने केंद्र पर लगाया किसानों की शहादत का अपमान करने का आरोप

संयुक्त किसान मोर्चा ने केंद्र पर लगाया किसानों की शहादत का अपमान करने का आरोप

Lalit Hudda
Lalit Hudda

संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएस) ने आरोप लगाया है कि कृषि कानूनों के विरोध के दौरान शहीद हुए किसानों का केन्द्र सरकार अपमान कर रही है। मोर्चा ने बुधवार को एक बयान जारी कर आरोप लगाया कि भारत सरकार यह कहकर कि उसके पास किसी भी विरोध कर रहे किसानों की मौत का कोई रिकॉर्ड नहीं है, यह किसानों के बलिदान का अपमान है। किसान संगठन ने केन्द्र सरकार के इस बयान की निंदा की है।

read more: ममता का कांग्रेस पर तंज, कहा- जो लड़ना नहीं चाहते, उनके बिना ही आगे बढ़ेंगे

एसकेएम ने कहा कि इस आंदोलन के दौरान लगभग 689 से अधिक किसान शहीद हुए हैं। इन शहीदों के परिजनों को मुआवजा मिलना ही चाहिए। किसान संगठन अपनी इस मांग पर कायम हैं।

एसकेएम ने अपने बयान में सभी किसानों और मीडिया प्रतिनिधियों से अपील की कि विरोध प्रदर्शन समाप्त होने और लोगों द्वारा मोर्चा स्थल खाली करने के बारे में फैलाए जा रहे झूठ पर विश्वास न करें।

.
calender
01 December 2021, 01:19 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो