दिल्ली-एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, उत्तर भारत के कई इलाकों में बारिश की संभावना

बीते दिन पूरे देश में होली का पावन त्यौहार मनाया गया। कल दोपहर से दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम का के करवट ली।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

बीते दिन पूरे देश में होली का पावन त्यौहार मनाया गया। कल दोपहर से दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम का के करवट ली। होली के दिन उत्तर भारत के कई राज्यों में हल्की बूंदाबांदी के साथ तेज हवाएं भी चलती नजर आई। आपको बता दें कि बुधवार 8 मार्च को दोपहर के समय से ही मौसम में बदलाव आने लगा।

इसके अलावा देश के कई हिस्सों में तो तेज हवा भी चली, जिसके बाद मौसम सुहावना हो गया। गुरुवार 9 मार्च को भी पूरे उत्तर भारत में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। आसमान में बादल छाए हुए हैं। चारों ओर तेज ठंडी हवाएं चल रही है। भारतीय मौसम विभाग के मौसम मौसम में आए इस बदलाव को लेकर अलर्ट जारी किया है।

अगले दो दिन बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने 9 और 10 मार्च को देश के कई हिस्सों में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बंगाल, बिहार और ओडिशा में अलगे दो दिन तक बारिश होने की संभावना है।

इसके अलावा आंधी भी आने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है।

पूर्वोत्तर में छाए रहेंगे बादल

मौसम विभाग के अनुसार 9 और 10 मार्च को झारखंड के कुछ हिस्सों में तेज हवा चलने की संभावना है। ये हवाएं 30-40 किलोमीटर प्रथि घंटे की रफ्तार से चलेंगी। आपको बता दें कि आईएमडी ने झारखंड में आंधी चलने की आशंका भी जताई है। आईएमडी के मुताबिक 9 मार्च से 12 मार्च तक अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में बारिश होने के आसार है।

दिल्ली में आज का मौसम

देश की राजधानी दिल्ली में गुरुवार की सुबह आसमान में बादल छाए हुए हैं। आईएमडी के अनुसार आज गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा और दक्षिणी दिल्ली के कई हिस्सों में बादल गरजने का साथ बारिश होने का भी अनुमान है।

यूपी के मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश में होली की शाम से मौसम का मिजाज बदलता नजर आया। यूपी की राजधानी लखनऊ में बुधवार शाम को हल्की बारिश हुई, जिसके बाद मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दो दिनों तक उत्तर प्रदेश में मौसम का ऐसा स्थिति बनी रहने की संभावना है।

वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इलाकों में बादल छाए रहने की आशंका है। आज यूपी में बारिश और ठंडी हवा की वजह से लोगों को ठंड का एहसास हुआ।

अन्य राज्यों में मौसम ने ली करवट

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के मौसम को लेकर भी अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक एमपी की राजधानी भोपाल में आज बादल छाए रहेंगे। वहीं प्रदेश के 11 जिलों में हल्की बारिश भी हो सकती है। राजस्थान के मौसम की बात करें तो राज्य में बादल छाए रहने के साथ कई स्थानों पर तेज हवाएं चलने की संभावना है।

आईएमडी के अनुसार 13 और 14 मार्च को राजस्थान में आंधी व तूफान आने की संभावना है। इसके अलावा राज्य में बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की भी संभावना है। आपको बता दें कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण यह बदलाव देखने को मिल रह है।

पहाड़ों का बदलता मौसम

बुधवार को मैदानी इलाकों के साथ पहाड़ों में भी मौसम का मिजाज बदलता नजर आया। शिमला और आसपास के इलाकों में रात के समय ओलावृष्टि और बारिश हुई। स्थानीय आईएमडी के मुताबिक 12 मार्च तक कई हिस्सों में मौसम शुष्क के रहने की संभावना है। इसके अलावा 13 और 14 मार्च को अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश होने के आसार हैं। मौसम के बदलाव के मौसम सुहाना हो गया है।

calender
09 March 2023, 10:43 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो