उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज, सर्द हवाओं ने कराया ठंडी का एहसास

उत्तर भारत में शनिवार के एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिला। दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम ने करवट ले ली है।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

उत्तर भारत में कुछ समय से लोगों को ठंड से राहत मिली है। धूप के साथ तापमान में बढ़ोत्तरी से गर्मी के आने का एहसास हो रहा है। लेकिन उत्तर भारत में शनिवार के एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिला। दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम ने करवट ले ली है। शनिवार 11 फरवरी से तेज ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे ठंड का एहसास कराया है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर के लोगों को आज फिर से ठंड हवाओं का सामना करना पड़ सकता है।

आईएमडी के अनुसार पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर पड़ रहा है। देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो दिल्ली में शनिवार से बर्फीली हवाएं चल रही हैं। ठंडी हवा से चलने से लोगों को ठंड महसूस हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार के मुकाबले सोमवार को दिल्ली के तापमान में ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है। इस दौरान मौसम साफ रहेगा और धूप में खिली रहेगी। आपको बता दें कि रविवार को दिल्ली में न्यूनतप तापमान सामान्य से 1 डिग्री कम 9.8 ड्रिगी सेल्सियस दर्ज किया गया।

आईएमडी के अनुसार उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ठंडी हवाओं के चलने से ठंड बढ़ गई है। ठंडी हवाओं ते कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। बिहार के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। तेज ठंडी हवाओं ने ठंड बढ़ी दी है। आपको बता दें कि सोमवार 13 फरवरी को पटना मौसम विज्ञान ने राज्य में तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश में आने वाले पांच दिनों में कुछ इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई है। वहीं पहाड़ों में बर्फबारी होने का अनुमान है, जिससे ठंड बढ़ सकती है।

calender
13 February 2023, 10:10 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो