मार्च के पहले दिन बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में हुई बारिश से मौसम हुआ सुहावना

देश के कई राजों में बीती रात से मौसम ने करवट ले ली है। देश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है साथ ही तेज हवाएं चल रह ही।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

Weather Updates : देश में फरवरी में पड़ने वाली गर्मी के बाद लोगों को राहत मिली है। मार्च माह की शुरुआत में ही मौसम का मिजाज बदला गया है। देश के कई राजों में बीती रात से मौसम ने करवट ले ली है। देश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है साथ ही तेज हवाएं चल रह ही। उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम के बदलने और बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया है।

लोगों को फरवरी में पड़ने वाली गर्मी से मार्च की शुरुआत बहुत पसंद आ रही है। भारतीय मौसम विभाग ने मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने बारिश व तेज हवाओं के चलने की संभावना जताई है।

दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम का हाल

आईएमडी ने उत्तर-पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली और दिल्ली-एनससीआर में अगले 2 घंटे में बारिश होने की संभवाना जताई है। इन जगहों पर हल्की बारिश होने अनुमान है। आपको बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में आए इस बदलाव ने लोगों के दिन को खुश कर दिया है।

मौसम सुबह से सुहाना बना हुआ है। बुधवार के दिल्ली-एनसीआर के मौसम की बात करें तो आज सुबह अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

आईएमडी का अलर्ट

मौसम विभाग ने अनुसार “बुधवार को दिल्ली-एनसीआर और उसके पास उत्तर प्रदेश और हरियाणा के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता री गरज के साथ बारिश होने की संभावना है”। वहीं मौसम विभाग ने अगले दो घंटे में हिंडन एएफ स्टेशन, अमरोहा, गाजियाबाद, इंदिरापुरम करनाल, मेहम, रोहतक, भिवानी समेत कई इलाकों में बारिश होने की जानकारी दी है। आपको बता दें कि बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल पही हैं। अनुमान है कि 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चल सकती है।

पहाड़ों में बदला मौसम

मौसम में यह बदलाव मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों तक देखा जा सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में बर्फबारी के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं जम्मू-कश्मीर में 1 मार्च से 2 मार्च तक कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।

आईएमडी के अनुसार श्रीनगर में 1 मार्च और 2 मार्च को हल्की बारिश व बर्फबारी होने की संभावना है। आपको बता दें कि मौसम के इस बदवाल के यातायात प्रभावित हो सकता है।

फरवरी की गर्मी ने बनाया नया रिकॉर्ड

देश की राजधानी में फरवरी के मौसम में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला है। कई राज्यों में पंखे चलने लगे। मार्च में पड़ने वाली गर्मी फरवरी में ही पड़ने लगी थी। आपको बता दें कि दिल्ली में पिछने महीने पड़ने वाली गर्मी में 72 साल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। वर्ष 1951 से 2023 तक फरवरी का महीना तीसरी बार सबसे गर्म रहा था। जिसमें नया रिकॉर्ड बना लिया है।

अन्य राज्यों का मौसम

उत्तर प्रदेश के मौसम की बात करें तो यूपी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार यूपी में ज्यादातर हिस्सों में मौसम सामान्य रह सकत है। आकाश साफ रहेगा। वहीं दिल्ली से लगे यूपी के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार बिहार में आने वाले 5 दिनों में तापमान सामान्य रहेगा। वहीं रात और सुबह के वक्त थोड़ी ठंड रहने का अनुमान है।

वहीं हरियाणा के गुरुग्राम में बारिश हो सकती है। इसके अलावा गुरुग्राम के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभार के मुताबिक देश के कई राज्यों में आने अधिकतम तापमान सामान्य रह सकता है या उससे से कम रह सकता है।

calender
01 March 2023, 10:40 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो