Weather Update: भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर, कई राज्यों में हो सकती हैं बारिश

देश की राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी हैं लेकिन आने वाले 24 घंटों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती हैं। साथ ही कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना हैं।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

 देश की राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी हैं लेकिन आने वाले 24 घंटों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती हैं। साथ ही कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना हैं।

 

बता दें कि पिछले एक हफ्ते से गर्मी कुछ ज्यादा ही बढ़ गई हैं। अभी मौसम का ये हाल हैं तो आने वाले मई-जून के महीने में तो गर्मी लोगों का हाल बेहाल ही कर देगी। वहीं मौसम विभाग का कहना हैं कि आने वाले दिनों में गर्मी से ज्यादा राहत मिलने की कोई खास उम्मीद नहीं है लेकिन फिर भी कई राज्यों में बारिश होने के अनुमान लगाए जा रहे हैं। साथ ही मैदानी राज्यों में दिन में हवा चलने की गति में बढ़ोतरी देखी जा सकेगी।

 

मौसम विभाग के मुताबिक इस बार गर्मी समय से पहले ही आ गई हैं। अभी आलम ये हैं कि लोग पंखे के साथ ही एसी चलाने पर भी मजबूर हैं। इससे साफ हैं कि मौजूदा स्थिति सामान्य नहीं है।दरअसल अंडमान सागर और आसपास के इलाकों में गहरा दबाव बना हुआ है। हालांकि इस दबाव के तेज होकर चक्रवात में बदलने और उत्तर म्यांमार तट की ओर उत्तर दिशा में बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही हैं। वहीं आने वाले 24 घंटों के दौरान केरल, तमिलनाडु, दक्षिण कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और गरज के साथ छीटें पड़ने की संभावना हैं।

 

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को तो मौसम साफ रहेगा लेकिन 23 मार्च और 24 मार्च को कई जिलों में बारिश और बर्फबारी का यलो अर्लट जारी कर दिया गया हैं। इसी के साथ खबर ये भी हैं कि पश्चिमी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर लू चल सकती है।

बता दें कि राजधानी दिल्ली में आज मौसम साफ रहेगा लेकिन दिन के समय तेज हवाएं चलने की संभावना हैं।

calender
22 March 2022, 12:31 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो