आयुष्मान योजना से एक करोड़ 53 लाख गरीबों को जोड़ने का कार्य

आयुष्मान योजना से एक करोड़ 53 लाख गरीबों को जोड़ने का कार्य

Lalit Hudda
Lalit Hudda

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 45 लाख प्रधानमंत्री आवास बनाकर देने का भारत में रिकॉर्ड बनाया। आयुष्मान भारत योजना से एक करोड़ 53 लाख गरीबों को जोड़ने का कार्य किया गया। जिससे लाखों लोगों ने गम्भीर बीमारियों का इलाज कराया।

यह बातें कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने मुंडेरा चुंगी नीमसराय में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी श्रम प्रकोष्ठ महानगर प्रयाग द्वारा आयोजित श्रम चौपाल एवं श्रमिक पंजीकरण कैंप में सम्बोधित करते हुए कही। सिद्धार्थ नाथ सिंह ने वहां उपस्थित आम जनमानस से अपील की कि वह जाति एवं धर्म की राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्रवाद से जुड़े एवं आगामी विधानसभा चुनाव में विकास के मुद्दे पर अपना मतदान करें। उन्होंने श्रम विभाग से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

READ MORE: वित्तीय मंत्री ने कहा, वित्तीय वर्ष 2022-23 में जम्मू-कश्मीर का खास ख्याल रखा जाएगा

इस अवसर पर सब्जियों के ठेला लगाने वाले रेहड़ी, पटरी व्यवसाई, प्लम्बर, राजमिस्त्री, इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक, तकनीशियन आदि पात्र वर्गों को अधिक से अधिक लेबर कार्ड से जुड़ने की अपील की गई। मौके पर उपस्थित सभी श्रमिक वर्गों का लेबर कार्ड बनवाया गया।

.
calender
23 November 2021, 12:38 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो