'कर्नाटक में आज से ही कानून बन जाएगी हमारी पांच गारंटी', राहुल गांधी बोले- हम झूठ नहीं बोलते

कर्नाटक में आज सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री और डीके शिवकुमार ने डिप्टी सीएम की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने घोषणा की है कि अगले दो घंटे में नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में सभी 5 गारंटियां कानून बन जाएंगी।

Lalit Hudda
Lalit Hudda

हाइलाइट

  • राहुल गांधी ने घोषणा की है कि अगले दो घंटे में नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में सभी 5 गारंटियां कानून बन जाएंगी।

कर्नाटक में आज नई सरकार का गठन हो गया है। शनिवार को सिद्धारमैया ने दूसरी बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। नई सरकार के गठन के बाद कांग्रेस पहली कैबिनेट बैठक में अपने पांच चुनावी वादों को पूरा करने जा रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इन घोषणाओं को पूरा करने का एलान किया है।  

राहुल गांधी ने कहा कि हम झूठे वादे नहीं करते हैं। दो घंटे में कर्नाटक की नई कांग्रेस सरकार की पहली कैब‍िनेट बैठक होगी। उस बैठक में सरकार पांचों वादे पूरे करेगी। जो हम कहते हैं, वो हम कर दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि हम आपको साफ सुथरी, भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देंगे।

वहीं, कर्नाटक के नए डीके शिवकुमार ने ट्वीट कर कर्नाटक के लोगों का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि "आज कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। मैं अपने लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए एक नई यात्रा शुरू कर रहा हूं, मैं वादा करता हूं कि कांग्रेस सरकार निरंतर प्रगति और सभी के कल्याण की गारंटी देगी। मैं कर्नाटक के लोगों को उनके भारी समर्थन और प्यार के लिए धन्यवाद देता हूं।" 

कर्नाटक की जनता को मिलने वाली है ये सौगात 

कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस ने पांच गारंटी देना का वादा किया था। आज से कर्नाटक के लोगों को 200 यूनिट तक बिजली फ्री, गरीब परिवार की मुखिया महिला को 2 हजार प्रति महीना, महिलाओं के लिए यातायात सुविधा फ्री, बेरोजगारों को दो साल तक भत्ता/ ग्रेजुएट को तीन हजार, डिप्लोमा को डेढ़ हजार और बीपीएल परिवारों को दस किलो चावल फ्री दिए जाएंगे। 

calender
20 May 2023, 03:23 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो