Weather Update : देश के कई राज्यों में बढ़ेगा तापमान, इन क्षेत्रों में लू से नहीं मिलेगी राहत

आईएमडी ने अनुसार 20 और 22 मई को कई राज्यों में हीटवेव चल सकती है। इस दौरान में लोगों को भीषण गर्मी की मार झेलनी पड़ेगी। वहीं अधिकांश हिस्सों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से लेकर 45 डिग्री के बीच रह सकता है।

Nisha Srivastava

देश की राजधानी दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है। लोगों को घर से बाहर निकलने में हीटवेव का सामना करना पड़ रहा है। दोपहर के समय तो हालत और ज्यादा खराब हैं। मौसम विभाग ने अब देश के कई हिस्सों में गर्मी का कहर और बढ़ने का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने अनुसार 20 और 22 मई को कई राज्यों में हीटवेव चल सकती है। इस दौरान में लोगों को भीषण गर्मी की मार झेलनी पड़ेगी। वहीं अधिकांश हिस्सों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से लेकर 45 डिग्री के बीच रह सकता है। शनिवार को भारत के अधिकत राज्यों में मौसम साफ रहेगा।

दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी

मौसम विभाग के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सिय और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सिय रह सकता है। इसके अलावा गर्म हवा चलने की संभावना है। वहीं दिल्ली-एनसीआर में अगले दो दिनों तक गर्मी और बढ़ सकती है। इसके बाद दिल्ली वालों को गर्मी से राहत मिलेगी। अगले सप्ताह से बारिश का सिलसिला एक बार फिर शुरू हो जाएगा। साथ ही रविवार को पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने से एक बार फिर से आकाश में बादल छा सकते हैं।

इन राज्यों में येलो अलर्ट

आईएमडी ने उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों में प्रदेश के कई क्षेत्र लू चलने का अनुमान है। यूपी में लू के कारण शनिवार को येलो अलर्ट जार किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में आगामी दिनों में भीषण गर्मी पड़ सकती है। इसके अलावा बिहार, झारखंड, ओडिशा, हरियाणा, पंजाब, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और तेलंगाना के कुछ स्थानों पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रह सकता है।

इसके अलावा मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में गर्म हवा चलने की संभावना है। आईएमडी ने उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चम्पावत तथा अल्मोड़ा में बहुत हल्की बारिश की संभावना जताई है। आपको बता दें कि अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में सामान्य बारिश हो सकती है।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag