'मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में 150 सीटें जीतेंगे', बैठक के बाद राहुल गांधी ने किया दावा

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी ने बड़ा दावा किया है। सोमवार को कांग्रेस पार्टी की बैठक के बाद राहुल गांधी ने कहा कि एमपी में हमें 150 सीटें मिलने वाली है।

Lalit Hudda
Lalit Hudda

दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर सोमवार को पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खडगे की अध्यक्षता में मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बैठक हुई। इस बैठक के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि बैठक में चुनाव को लेकर लंबी चर्चा हुई और हम कर्नाटक को दोहराएंगे। 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बैठक के बाद पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मीटिंग में हमारी लंबी चर्चा चली। हमारा आंतरिक आंकलन है कि हमें कर्नाटक में 136 सीटें मिली। हमें मध्य प्रदेश में 150 सीटें मिलने वाली हैं। उन्होंने कहा कि जो कर्नाटक में किया उसे दोहराएंगे। इस बैठक में मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम, केसी वेणुगोपाल, दिग्विजय सिंह और अन्य नेता मौजूद रहे।

राहुल के बयान पर कमलनाथ ने क्या बोले

राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री के नाम पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। जब पत्रकारों ने राहुल गांधी ने पूछा कि एमपी में कांग्रेस का सीएम फेस कमलनाथ होंगे तो इस पर उन्होंने अपनी बात दोहराते हुए कहा कि भईया 150 सीटें आने वाली हैं। कमलनाथ ने कहा कि मध्य प्रदेश का भविष्य कैसे सुरक्षित रखा जाए बैठक में इस पर चर्चा हुई। उन्होंने राहुल गांधी के बयान पर कहा कि जो राहुल गांधी (एमपी में कांग्रेस को 150 सीटें मिलने के बयान) ने कहा है हम सभी उनकी बात से सहमत है। इस भरोसे का आधार है कि राहुल गांधी के पास इनपुट है। वहीं पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बैठक के बाद कहा कि हम मध्य प्रदेश भी जीतने जा रहे हैं। आज हमारे पास अधिक से अधिक सीटों के साथ मध्य प्रदेश को जिताने का संयुक्त नारा है। 

सीएम शिवराज सिंह ने कसा तंज 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी के 150 सीटें जीतने के दावे पर तंज कसते हुए उसे ख्याली पुलाव बताया। उन्होंने कहा कि "मन को बहलाने को बाबा ख्याल अच्छा है। भाजपा मध्य प्रदेश में 200 से ज्यादा सीटें जीतेगी। अब उनको ख्याली पुलाव पकाने हैं तो पकाते रहें।" 

calender
29 May 2023, 06:23 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो