score Card

2009 से अब तक 15,756 भारतीयों को अमेरिका से वापस भेजा, इस साल सबसे ज्यादा

हमारा ध्यान अवैध प्रवासियों पर कार्रवाई पर होना चाहिए। हम यह सुनिश्चित करने के लिए अमेरिका के साथ बातचीत कर रहे हैं कि निर्वासितों के साथ दुर्व्यवहार न हो।" जयशंकर द्वारा साझा किये गये आंकड़ों के अनुसार, 2009 से अब तक अमेरिका में रह रहे कुल 15,756 अवैध भारतीयों को भारत वापस भेजा गया है।

Lalit Sharma
Edited By: Lalit Sharma

अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे 15,000 से अधिक भारतीयों को 2009 से देश वापस भेजा गया है, जिसमें सबसे अधिक संख्या में भारतीयों को अमेरिका द्वारा 2019 में निर्वासित किया गया था। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को राज्यसभा में यह आंकड़ा उजागर किया, जब उन्होंने अमेरिका द्वारा 205 अवैध भारतीय प्रवासियों के निर्वासन पर बयान दिया। मंत्री ने कहा, "निर्वासन की प्रक्रिया (अमेरिका द्वारा) नई नहीं है... यह वर्षों से चली आ रही है। यह नीति केवल एक देश पर लागू नहीं है।

साल 2019 में 2,042 भारतियों को वापिस भेजा था

2019 में 2,042 भारतीयों को वापस भारत भेजा गया, जो एक साल में सबसे ज़्यादा है। इसके बाद 2020 में 1,889 लोगों को वापस भारत भेजा गया, जिस साल कोविड-19 महामारी ने दुनिया को अपनी चपेट में लिया था।

 

अमेरिका द्वारा वापिस भारतियों को भेजना का आंकड़ा

2009: 734
2010: 799
2011: 597
2012: 530
2013: 515
2014: 591
2015: 708
2016: 1,303
2017: 1,024
2018: 1,180
2019: 2,042
2020: 1,889
2021: 805
2022: 862
2023: 617
2024: 1,368
2025 (6 फरवरी तक): 205

calender
07 February 2025, 01:18 PM IST

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag