India Pakistan tension: जैसे-जैसे भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अपने चरम पर पहुंच रहा है, देश के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में स्थित कुल 32 हवाई अड्डों पर नागरिक विमान सेवाएं अस्थायी रूप से 14 मई 2025 तक बंद कर दी गई हैं. यह बंदी 15 मई 2025 की सुबह 5:29 बजे (भारतीय समयानुसार) तक प्रभावी रहेगी.
इस कदम का उद्देश्य सुरक्षा सुनिश्चित करना और संभावित खतरे से निपटना है. इस दौरान दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट्स पर फ्लाइट संचालन जारी रहेगा, लेकिन कड़े सुरक्षा इंतज़ामों के साथ. हालांकि, यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे निर्धारित समय से काफी पहले एयरपोर्ट पहुंचें क्योंकि कई उड़ानों में देरी या रद्दीकरण की आशंका है.
निम्नलिखित 32 हवाई अड्डों पर सभी नागरिक विमान सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रहेंगी:
अर्धमपुर
अंबाला
अमृतसर
अवंतिपुर
बठिंडा
भुज
बीकानेर
चंडीगढ़
हलवारा
हिंडन
जैसलमेर
जम्मू
जामनगर
जोधपुर
कांडला
कांगड़ा (गग्गल)
केशोद
किशनगढ़
कुल्लू मनाली (भुंतर)
लेह
लुधियाना
मुंद्रा
नालिया
पठानकोट
पटियाला
पोरबंदर
राजकोट (हिरासर)
सरसावा
शिमला
श्रीनगर
थॉइस
उत्तरलाई
दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट्स फिलहाल संचालन में हैं, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था को काफी कड़ा कर दिया गया है. यात्रियों को फ्लाइट पकड़ने से पहले अतिरिक्त समय लेकर एयरपोर्ट पहुंचने की सलाह दी गई है ताकि किसी भी संभावित देरी या जांच प्रक्रिया के कारण परेशानी न हो.
एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने दिल्ली और मुंबई फ्लाइट इंफॉर्मेशन रीजन (FIRs) के तहत आने वाले 25 एयर ट्रैफिक सर्विस (ATS) मार्गों को भी अस्थायी रूप से बंद करने का फैसला लिया है. इससे कई फ्लाइट्स के मार्ग बदलने की आवश्यकता पड़ेगी, जिसके कारण देरी और रद्दीकरण की स्थिति उत्पन्न हो सकती है.
एयरलाइंस और फ्लाइट ऑपरेटर्स को मौजूदा एयर ट्रैफिक एडवायजरी के अनुसार वैकल्पिक मार्गों की योजना बनाने के निर्देश दिए गए हैं. इसके तहत सभी प्रभावित रूट्स पर उड़ानों के समय में बदलाव संभव है. First Updated : Saturday, 10 May 2025