इस हफ्ते विमानन सेक्टर के लिए मुश्किलों भरा समय रहा है. अहमदाबाद में हाल ही में हुए एअर इंडिया विमान हादसे के बाद देशभर में उड़ानों को लेकर कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं. इसी कड़ी में शुक्रवार को एअर इंडिया ने कुल 8 फ्लाइट्स रद्द कर दी हैं, जिनमें से 4 अंतरराष्ट्रीय और 4 घरेलू उड़ानें शामिल हैं.
एअर इंडिया ने फ्लाइट रद्द करने की वजह रखरखाव और परिचालन संबंधी कारण (Maintenance & Operational Reasons) बताई है. कंपनी ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा है कि यात्रियों की सुरक्षा और उड़ानों के बेहतर संचालन के लिए यह कदम उठाया गया है.
रद्द की गई इंटरनेशनल फ्लाइट्स:
दुबई से चेन्नई – AI906
दिल्ली से मेलबर्न – AI308
मेलबर्न से दिल्ली – AI309
दुबई से हैदराबाद – AI2204
रद्द की गई घरेलू फ्लाइट्स:
पुणे से दिल्ली – AI874
अहमदाबाद से दिल्ली – AI456
हैदराबाद से मुंबई – AI2872
चेन्नई से मुंबई – AI571
बता दें कि कुछ दिन पहले अहमदाबाद में एअर इंडिया के एक विमान को तकनीकी खराबी के चलते इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी. इस घटना के बाद से सभी एयरलाइंस और एयरपोर्ट्स ने सुरक्षा और तकनीकी जांच को लेकर सख्ती बढ़ा दी है.
एअर इंडिया ने यात्रियों से अपील की है कि जो भी लोग इन फ्लाइट्स से यात्रा करने वाले थे, वे कंपनी की वेबसाइट या कस्टमर केयर से संपर्क कर आगे की जानकारी लें. यात्रियों को टिकट रीफंड या अगली उपलब्ध फ्लाइट की सुविधा दी जा रही है. First Updated : Friday, 20 June 2025