‘कोशिश करने वालों की हार नहीं होती’, मुश्किल रास्ते को पार कर डॉगी ने जीता दिल, वायरल हुआ VIDEO
सोशल मीडिया पर एक जिद्दी डॉग का वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है. कठिन रास्ता और बार-बार की नाकामी भी उसे रोक नहीं पाती. कई कोशिशों के बाद आखिरकार वह मंजिल तक पहुंच जाता है. इस वीडियो को देखकर लोग हिम्मत और कभी हार न मानने का सबक सीख रहे हैं.

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर हर दिन हजारों वीडियो वायरल होते हैं, लेकिन कुछ क्लिप्स ऐसी होती हैं जो सीधे दिल को छू जाती हैं. इन दिनों एक डॉगी का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और भावुक भी. वीडियो में डॉगी जिस तरह हार मानने के बजाय लगातार कोशिश करता है, उसने लाखों लोगों को प्रेरित कर दिया है. वायरल वीडियो में एक कुत्ता बेहद खतरनाक और संकरे रास्ते को पार करने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है. शुरुआत में वह असफल हो जाता है, लेकिन हिम्मत नहीं हारता. दोबारा पूरी समझदारी और आत्मविश्वास के साथ कोशिश करता है और आखिरकार मुश्किल रास्ते को पार कर लेता है. यही वजह है कि यह वीडियो लोगों के दिलों को छू रहा है.
पहली कोशिश में कैसे बिगड़ा बैलेंस?
वीडियो में देखा जा सकता है कि रास्ता किसी नहर के किनारे बना हुआ है, जिसके चारों ओर कंक्रीट के पिलर लगे हैं. डॉगी जब पहली बार उस संकरे रास्ते को पार करने की कोशिश करता है तो उसका बैलेंस बिगड़ जाता है और वह रुक जाता है. कुछ सेकंड तक वह पूरे रास्ते को ध्यान से देखता है और फिर दोबारा आगे बढ़ने का फैसला करता है.
कब और कैसे मिली सफलता?
पहली असफलता के बाद भी डॉगी हार नहीं मानता. वह पूरी हिम्मत और संतुलन के साथ दोबारा रास्ते पर चलता है और इस बार सफलतापूर्वक उस मुश्किल जगह को पार कर लेता है. वीडियो देखने वाले लोग डॉगी की समझदारी और आत्मविश्वास की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
यहां देखें वीडियो
Dog Failed To Cross The Pillar First Time But In Next Attempt He Won Everyone's Heart.
— Rakesh Kalotra (@Rakeshkalotra9) May 25, 2026
After Failing Once, The Brave Soul Tried Again and Inspired Millions Never To Quit. pic.twitter.com/XdSuLe1BtS
सोशल मीडिया पर लोगों को कर रहा मोटिवेट
वीडियो इंटरनेट पर आते ही तेजी से वायरल हो गया. कई लोग इसे जिंदगी का बड़ा संदेश बता रहे हैं. यूजर्स का कहना है कि यह वीडियो सिखाता है कि असफलता के बाद भी कोशिश जारी रखनी चाहिए. इस वीडियो को X पर @Rakeshkalotra9 नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. अब तक वीडियो को 3 लाख से ज्यादा व्यूज और 7 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. कमेंट सेक्शन में लोग मजेदार और प्रेरणादायक प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
एक यूजर ने लिखा, उसने फिजिक्स में महारत हासिल कर ली होगी. दूसरे यूजर ने लिखा, सो अमेजिंग वर्क. एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, डॉगेश भाई ऑरा.


