score Card

बीजेपी ने क्षेत्रीय भावनाओं के साथ राष्ट्रीय आकांक्षाओं पर भी ध्यान दियाः जेपी नड्डा

जेपी नड्डा आज कर्नाटक में हुबली के बीवीबी इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी भी मौजूद रहे।

Lalit Hudda
Edited By: Lalit Hudda

हाइलाइट

  • जेपी नड्डा हुबली में आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मंगलवार को बुद्धिजीवियों से बातचीत करने के लिए हुबली में बीवीबी इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि हमने क्षेत्रीय भावनाओं की इज्जत करने के साथ ही राष्ट्रीय आकांक्षाओं पर भी जोर दिया है। 

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि देश को धर्म जाति के नाम बांटते-बांटते वो खुद बट गए है। जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस के आप 70 साल देख लीजिए, समाज को जितना बांट सकते हो बांटो। भाषा, जाति, पंथ, धर्म, पर जितना बांट सकते हो बांटो और सच्चाई ये है कि बांटते-बांटते वो खुद बंट गए.. अब भाजपा को देखिए, अनेकता में एकता। हम क्षेत्रीय भावनाओं की इज्जत करते हैं मगर उसके साथ ही हमने हमेशा राष्ट्रीय आकांक्षाओं पर ध्यान दिया है। 

जेपी नड्डा ने यह भी कहा कि जब भी दुनिया का कोई देश भारत की बात करता था तो भारत और पाकिस्तान कहता था। आज दुनिया का कोई भी देश भारत की बात करता है तो साथ में पाकिस्तान की बात नहीं करता है क्योंकि भारत आगे बढ़ गया और पाकिस्तान जहां है, वहीं रह गया। 

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा दुनिया में सारे देश की अर्थव्यवस्था लड़खड़ाई हुई है। इसके बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था स्थायी रूप से आगे बढ़ रही है। आज ये हमारी ताकत है।

calender
18 April 2023, 08:37 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag