नीतीश कुमार की जान को खतरा! हिजाब विवाद पर धमकी मिलने के बाद बढ़ाई गई बिहार सीएम की सुरक्षा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा शुरू हिजाब विवाद अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच गया है, जिसके कारण सीएम नीतीश की सुरक्षा बढ़ा दी गई.

calender

पटना: बिहार में हिजाब विवाद ने तूल पकड़ लिया है. 15 दिसंबर को पटना में आयुष डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र बांटते समय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक मुस्लिम महिला डॉक्टर नुसरत परवीन का हिजाब खींच दिया.  यह वीडियो वायरल हो गया, जिससे देशभर में आलोचना हुई. अब खुफिया सूचनाओं और सोशल मीडिया पर मिली धमकियों के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. 

विवाद की शुरुआत और राजनीतिक हंगामा

कार्यक्रम में नुसरत परवीन नियुक्ति पत्र लेने स्टेज पर आईं. नीतीश कुमार ने उनके हिजाब की ओर इशारा किया और खुद इसे नीचे खींच दिया. इससे डॉक्टर काफी आहत हुईं और उन्होंने बिहार छोड़कर नौकरी जॉइन न करने का फैसला किया.

विपक्ष पार्टी ने इसे महिलाओं की गरिमा पर हमला बताया है. कांग्रेस और राजद ने नीतीश से इस्तीफे की मांग की, जबकि कुछ सहयोगी नेताओं ने इसे पिता जैसा स्नेह बताया. यहां तक की जम्मू-कश्मीर से भी आलोचना तेज हो गई है.

पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी की धमकी

विवाद बढ़ा तो पाकिस्तान आधारित कुख्यात गैंगस्टर शहजाद भट्टी ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर नीतीश कुमार से सार्वजनिक माफी मांगने की धमकी दी. उन्होंने कहा कि माफी नहीं मांगी तो परिणाम भुगतने पड़ेंगे. यह वीडियो वायरल होने से मामला अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच गया है. बिहार पुलिस इसकी जांच कर रही है. 

सुरक्षा में बड़े बदलाव

डीजीपी और एसएसजी की बैठक के बाद नीतीश के सुरक्षा घेरे को और मजबूत किया गया. अब उनके पास सिर्फ चुनिंदा लोग पहुंच सकेंगे. कार्यक्रमों, घर और आने-जाने पर अतिरिक्त पुलिस तैनात है. सभी जिलों के एसपी को अलर्ट जारी कर दिया गया. संवेदनशील इलाकों में ज्यादा निगरानी और सोशल मीडिया पर संदिग्ध पोस्ट्स की मॉनिटरिंग तेज कर दी गई है.

खुफिया एजेंसियां असामाजिक तत्वों से खतरे की आशंका जता रही हैं. यह घटना महिलाओं की निजी आजादी, धार्मिक अधिकार और सुरक्षा के बड़े सवाल उठा रही है. प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और जांच जारी है. First Updated : Thursday, 18 December 2025