बिहार: मुखिया के पति को दिनदहाड़े मारी गोली, जानिए क्या थी पुरानी रंजिश

बिहार के आरा जिले में मुखिया पति की गोली मारकर उसकी हत्या करने का मामला सामने आया है। आरा जिले में दिनदहाड़े अपराधियों भरे बाजार में अपराधियों ने गोली चला दी जिसके बाद मुखिया के पति की हत्या हो गई है.

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

बिहार के आरा जिले में मुखिया पति की गोली मारकर उसकी हत्या करने का मामला सामने आया है। आरा जिले में दिनदहाड़े अपराधियों भरे बाजार में अपराधियों ने गोली चला दी जिसके बाद मुखिया के पति की हत्या हो गई है। हत्या के बाद हथियार लहराते हुए अपराधी भाग निकले। पश्चिम गुंड़ी पंचायत की मुखिया अमरावती देवी के पति मृतक मुन्ना यादव। पुलिक मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराने की कोशिश की। आक्रोशित लोगों ने आरा- सरैया मेन रोड को सरैया गांव के पास जाम कर दिया है। कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सरैया बाजार की घटना है।

बिहार के आरा जिले के भोजपुर के SP प्रमोद कुमार ने बताया कि 'मुखिया के पति मुन्ना यादव किसी मामले के चलते थाने में आए थे। वे थाने से 400-500 मीटर दूर निकले होंगे कि तभी 2 अपराधियों ने इनको 4-5 गोली मारी। यह नामजद अपराधी है। पूर्व में भी इन अपराधियों ने इनकी पत्नी पर गोली चलाई थी, जिस मामले में अपराधी थे। हमारी टीम इनको खोज रही है। हमें घटना में इस्तेमाल हुई बाइक भी मिल गई है।'

मृतक मुखिया का पति 45 वर्षीय महेंद्र यादव उर्फ मुन्ना कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के बभनगांवा गांव के रहने वाले थे। मृतक के शरीर पर लगभग पांच जगह गोलियों के निशान पाए गए हैं। वारदात को बाइक सवार तीन हमलावरों ने इस घटना को अंजाम दिया। इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने शव रखकर हंगामा करना चालू कर दिया है। वारदात को पुरानी रंजिश और बदले की भावना से जोड़कर देखा जा रहा है।

calender
14 May 2023, 02:37 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो