शादी में साली का आया दूल्हा बने जीजा पर दिल, छत पर चढ़कर किया हंगामा, आखिर रोकनी पड़ी शादी

एक शादी - समारोह में अजीबोगरीब मामला देखने को मिला। शादी में रस्में चल रही थी इस बीच दुल्हन की छोटी बहन का दिल दूल्हे यानी अपने जीजा पर आ गया और उसने हंगामा खड़ा कर दिया।

Poonam Chaudhary
Poonam Chaudhary

हाइलाइट

  • दुल्हन की छोटी बहन पुतुल ने घर की छत पर चढ़कर हंगामा कर दिया

बिहार से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। जो सुनने में जरूर फिल्म की किसी कहानी की तरह है, लेकिन यह घटना हकीकत में घटी है। मामला बिहार के सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र के भभौली गांव का है। जहां एक शादी - समारोह में अजीबोगरीब मामला देखने को मिला। शादी में रस्में चल रही थी इस बीच दुल्हन की छोटी बहन का दिल दूल्हे यानी अपने जीजा पर आ गया और उसने हंगामा खड़ा कर दिया। जिसके बाद दोनों की शादी करवा दी गयी।

दरअसल, जिले मांझी थाना क्षेत्र के भभौली गांव के रहने वाले रामू बीन की बड़ी बेटी की शादी छपरा शहर के रतनपुर बिनटोली निवासी स्व.जगमोहन महतो के बेटे राजेश कुमार से 2 मई 2023 होने वाली थी। तय अनुसार राजेश बैंड बाजा के साथ अपनी बारात लाया। 

दुल्हन की छोटी बहन ने कर दिया हंगामा 

घर पर शादी की रस्में चल रहीं थी। दोनों वर - वधु ने एक दूसरे को जय माला पहनाई और उसके बाद मंडप में फेरों के लिए तैयारियां शुरू कर दी। राजेश और दुल्हन ने अपने मन में अपने भविष्य को लेकर ख्वाब तक सजाने लगे। लेकिन तभी दूल्हे की साली यानी दुल्हन की छोटी बहन पुतुल ने घर की छत पर चढ़कर हंगामा कर दिया।

जिसके बाद वह सभी को धमकी देने लगी की अगर यह शादी हुई तो में छत से खुदकर अपनी जान दे दूंगी। यह देख शादी की सभी रस्में रोक दी गयी। ख़ुशी का माहौल पलक झपकते ही तनाव के माहौल में बदल गया। 

यह सब देख बारातियों और घरातियों के बीच काफी हाथापाई शुरू होने लगी। इसकी सुचना मांझा थाना पुलिस तक पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों परिवारों के सदस्यों को समझाया और स्थिति को शांत कराया। इसके बाद राजेश की शादी दुल्हन से न कराकर उसकी छोटी बहन पुतुल के करवाई गयी।

कई लोगों का कहना है की यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। बरहाल, अब इलाके में शादी को लेकर काफी चर्चा चल रही है। लोग तरह - तरह के कयास लगा रहें हैं। 

calender
04 May 2023, 02:51 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो