बिहार: गुड़ का ढेला समझकर उसे तोड़ने लगी महिला, जैसे ही ज़ोर लगाया घर में हुआ तेज़ धमाका, महिला की हालत गंभीर

बिहार के बक्सर में एक गांव निवासी महिला ने अपने घर में रखे एक बम को गुड़ का ढेला समझ लिया और उसे छत पर ले जाकर तोड़ने लगी। जैसे ही उसने ज़ोर लगाया एकदम से तेज़ धमाका हुआ जिससे महिला बुरी तरह से जख्मी हो गयी। हॉस्पिटल में उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

Poonam Chaudhary
Poonam Chaudhary

हाइलाइट

  • महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बिहार के बक्सर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां महिला की लापरवाही उसी पर भरी पड़ गयी। महिला ने गुड़ का ढेला समझकर उसे जमीन पर दे मारा, जिसके बाद बड़ी ही ज़ोर से एक धमाका हुआ। धमाके में महिला बुरी तरह से जख्मी हो गयी। धमाका इतनी ज़ोर का था जिसकी आवाज सुनकर परिवार वाले और आस - पास के पड़ोसियों के भी होश उड़ गए। जख्मी महिला को तत्काल ही हॉस्पिटल भर्ती कराया जहां उसे वाराणसी रेफर किया गया। 

बम को गुड़ का ढेला समझकर उसे तोड़ने लगी 

दरअसल, यह घटना बक्सर के इटाढ़ी थाना के अंतर्गत आने वाला गांव देवा की है। बताया जा रहा है की गांव निवासी रामनाथ राम के घर पर बम रखा हुआ था। शनिवार को रामनाथ की पत्नी शांति ने रखे बम को गुड़ का ढेला समझकर छत पर ले गयी और फिर उसे तोड़ने लगी। जैसे ही उसने बम को जोर लगाकर तोड़ने की कोशिश की तभी उसमें से एक जोर का ब्लास्ट हो गया। 

घायल बेहोश हालत में छत पर मिली महिला 

यह धमाका इतना तेज़ था की इसकी आवाज़ से पूरा घर हिल गया और तो और आस - पास के लोग भी आवाज सुनकर छत पर पहुंच गए। लोगों ने देखा शांति बुरी तरह से घायल छत पर पड़ी हुई थी। जिसके बाद उसे नज़दीक के हॉस्पिटल भर्ती करवाया, जहाँ से उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया है। 

बक्सर SP मनीष कुमार ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा की अभी महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह मामला काफी गंभीर है इसलिए बम दस्ता और FSL की टीम को घटनास्थल पर भेजा गया है। महिला के पति रामनाथ से इस बारे में जानकारी ली जा रही है। साथ ही साथ आस -पास के लोगों से भी पूछताछ जारी है। 

calender
01 May 2023, 11:35 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो