राशन कार्ड को लेकर बिहार सरकार का बड़ा ऐलान, 1 करोड़ नए कार्ड होंगे जारी

बिहार की जानता के हित में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक करोड़ नए राशन कार्ड बनाएं जाने का ऐलान किया है. बैठक में नए राशन कार्ड जारी करने का मुद्दा सबसे अहम रहा. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि एक करोड़ नए राशन कार्ड बनाने का काम जल्द से जल्द पूरा किया जाए.

calender

पटना: बिहार की जानता के हित में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक करोड़ नए राशन कार्ड बनाएं जाने का ऐलान किया है. बता दें, यह फैसला मुख्यमंत्री ने गुरुवार 9 जुलाई 2026 को पटना के लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प' सभागार में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के साथ बैठक हुई बैठक दौरान लिया गया है.  इसके साथ ही बैठक में खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली की योजनाओं की पूरी समीक्षा की गई है. 

सीएम ने साफ कहा कि योजनाओं का लाभ सही और समय पर पात्र लोगों तक पहुंचे, इसके लिए विभाग को पुख्ता डेटाबेस बनाना होगा. वहीं राशन वितरण और भंडारण व्यवस्था को तकनीक से जोड़कर उसे और मजबूत किए जाने की योजना बनाई गई है. 

एक करोड़ नए कार्ड बनाने का लक्ष्य

हालांकि बैठक में नए राशन कार्ड जारी करने का मुद्दा सबसे अहम रहा. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि एक करोड़ नए राशन कार्ड बनाने का काम जल्द से जल्द पूरा किया जाए. उन्होंने कहा कि विभाग के पास सभी योजनाओं के लाभार्थियों का अपडेटेड और व्यापक डेटा होना चाहिए. इससे फर्जीवाड़ा रुकेगा और असली हकदार को उसका हक बिना देरी के मिलेगा। इसके साथ ही सीएम ने जोर देकर कहा कि पारदर्शिता और समयबद्धता इस पूरे अभियान की प्राथमिकता होनी चाहिए.

स्मार्ट वेयरहाउस और 'सार्थक PDS' पर चर्चा   

बैठक में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के क्रियान्वयन की भी समीक्षा की गई. इस दौरान खाद्यान्न भंडारण को आधुनिक बनाने पर खास जोर दिया गया है. मुख्यमंत्री ने राज्य में स्मार्ट वेयरहाउस विकसित करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि अब गोदाम सिर्फ स्टोर रूम न रहें, बल्कि वहां सुरक्षा, गुणवत्ता और रखरखाव का पूरा ध्यान रखा जाए.

बैठक में केंद्र सरकार के 'सार्थक PDS' मॉडल पर भी विस्तार से बात हुई. इसके मॉड्यूल, तकनीकी ढांचे और लागत साझेदारी को लेकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए. सीएम ने कहा कि बिहार की ऑनलाइन PDS व्यवस्था पहले से अच्छी है, इसे और सुदृढ़ किया जाए.

बुनियादी सुविधाओं पर फोकस   

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राशन वितरण की नियमित मॉनिटरिंग करने को कहा हैं. निर्देश दिया कि हर पात्र लाभार्थी को सम्मान के साथ और बिना किसी परेशानी के अनाज मिले। इसके साथ ही राज्य के सभी खाद्यान्न गोदामों में बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाएं तुरंत उपलब्ध कराने को कहा गया हैं. गोदामों की सुरक्षा और रखरखाव को लेकर भी विशेष ध्यान देने के आदेश दिए गए, ताकि अनाज खराब न हो और सुरक्षित रखा जा सके.

बैठक के अंत में सीएम सम्राट चौधरी ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि केंद्र से मिले सुझावों के आधार पर विभाग तेजी से समन्वय बनाकर सभी लक्ष्यों को पूरा करने का प्रयास कर रहे है. केंद्रीय मंत्री ने भी बिहार की तरक्की के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा जताया है.  First Updated : Thursday, 09 July 2026