score Card

बिहार में हुई हिंसा पर बोले CM नीतीश - जल्द ही सच सबके सामने होगा

बिहार से सासाराम और बिहार शरीफ में हुई हिंसा पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि काबू में है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार में 2 लोग इधर से उधर कर रहे है।

Sagar Dwivedi
Edited By: Sagar Dwivedi

हाइलाइट

  • बिहार हिंसा पर नीतीश का बयान- कुछ लोगों ने जानबूझकर पैदा की अशांति

बिहार के सासाराम और बिहार शरीफ में हुई हिंसा पर लेकर राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अब अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि स्थिति काबू में है। उन्होंने कहा कि साजिस के तहत बिहार में हिंसा कराई गई है। जल्द ही हिंसा का सच सबके सामने आएगा। बिहार में हुए दंगों पर राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बोले कि 'सभी अधिकारी लगे हुए हैं। हर एक घर में जांच की जा रही है। कुछ दिन बाद सब पता चल जाएगा।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आगे कहा कि 'यह सब(दंगा) जानबुझकर किया गया है... बिहारशरीफ में जो धंधा किया है, वो सब कुछ दिन बाद पता चल जाएगा... जांच चल रही है। 2 लोग हैं, एक राज कर रहा है और दूसरा उसका एजेंट है। वो दोनों मिलकर ये सब इधर-उधर कर रहे हैं।'

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नालंदा और रोहतास में हिंसा की हाल की घटनाओं पर बोलते हैं। उन्होंने लोगों को विश्वाश दिलाते हुए प्रशासन ने एक - एक लोग जांच में लगे हुए है। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी जगहों पर अब शांति है। नांलदा और सासाराम दोनों जगहों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। नीतीश ने यह भी बताया कि यह जो भी कुछ हुआ है वह प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम नहीं था।  कुछ लोगों ने साजिश के तहत जानबूझकर यह अशांति पैदा की है।

गौरतलब है कि जो जिलों में हालात बिगड़ने के बाद धारा- 144 लागू करने के साथ ही इंटरनेट सेवा को भी बंद कर दिया गया था। बिहारशरीफ और सासाराम में हिंसा के बाद अब जीवन सामान्य हो चुका है दुकानों को खोलने की इजाजत दे दी गई है। हालांकि पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती रहेगी। साथ ही जिला प्रशासन के वरीय अधिकारी भी यहां कैंप करेंगे।

calender
05 April 2023, 11:45 AM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag