ससुराल वालों ने दुल्हन पर बरसाई गोलियां, लव मैरिज की चुकाई बड़ी कीमत

Begusarai Crime News: बेगूसराय में लैव मैरिज के बाद ससुराल वालों ने लड़की पक्ष पर गोलिया चलाई. इस घटना में पिता-पुत्र और दुल्हन की मौत हो गई. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है.

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

Bihar Crime News : आज के समय में प्रेम विवाह यानी लव मैरिज करना आम बात है. लेकिन बिहार में लैव मैरिज लड़की वालों के लिए काल बन गई. बिहार के बेगूसराय में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी में ट्रिपल मर्डर की घटना हुई है. साहेबपुर कमाल थाना इलाके स्थित आहोक गोबिंदपुर में प्रेम, विवाह और पारिवारिक विवाद में हुई खूनी संघर्ष की घटना में तीन लोगों की हत्या कर दी गई. एक ही परिवार के पिता, पुत्र और बहन (दुल्हन) की गोली मारने से मौत हो गई.

दुल्हन के परिवार पर चलाई गोली

जानकारी के अनुसार पीड़ित पक्ष ने बताया कि लड़की और लड़का एक-दूसरे से प्यार करते थे. जब वह दोनों साथ में पकड़े गए तो दोनों की शादी करा दी गई. शादी के बाद घरवालों के बहकावे में लड़का लड़की को रखने से मना कर रहा था, जिसकी वजह से पिछले डेढ़ साल से विवाद चल रहा था. वहीं लड़की वालों ने कहा कि लड़का पक्ष की ओर से 15 लाख रुपये की मांग की गई थी जिसके बाद लड़की को रखने की बात कही गई. 15 साल जमा होने के बाद परिवार के लोग लड़की को लेकर उसके ससुराल गए.

हादसे में तीन की मौत

खबरों की मानें तो लड़का पक्ष ने बहु को रखने से मना कर दिया और फिर 15 लाख लेकर गोलियाां चलाई. इस घटना में पिता, पुत्र और लड़की को गोली लगी. जानकारी के अनुसार इस हत्या में लड़की के ससुर, पति सहित परिवार के अन्य लोग शामिल थे, ऐसा दूसरे पक्ष का आरोप है. घटना को अंजान देकर लड़का पक्ष के सभी लोग फरार हो गए. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

calender
18 February 2024, 12:20 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो