'राहुल गांधी मीट-मुर्गा बनाते रहे, कुर्सी...' तेज प्रताप यादव ने तंज कसते हुए प्रियंका पर जताया भरोसा, INDIA गठबंधन को लेकर दी राय

तेज प्रताप यादव ने राहुल गांधी को लेकर जमकर खरी खोटी सुनाई. वहीं प्रियंका गांधी को लेकर उन्होंने भरोसा जताया है. उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी ही INDIA गठबंधन को चला सकती हैं.

Sonee Srivastav

पटना: बिहार सरकार में पूर्व मंत्री और जनशक्ति जनता दल के संस्थापक तेज प्रताप यादव ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा को INDIA ब्लॉक का चेहरा बनाने की चर्चा पर साफ-साफ राय दी. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को राजनीति में दखल देने की बजाय वही काम जारी रखना चाहिए जो वे पहले करते थे.  

तेज प्रताप ने कहा, “राहुल गांधी इसी सब में फंसे रहेंगे. शुरू से बुलेट चलाने का शौक पूरा नहीं हुआ, अब कुर्सी का लालच हो गया है. लालच से दूर रहें. जो अपना कुकिंग कर रहे थे, मीट-मुर्गा बना रहे थे, वही बनाते रहें.”  

प्रियंका पर भरोसा, राहुल पर सवाल

तेज प्रताप यादव ने प्रियंका गांधी की तारीफ करते हुए कहा कि वही INDIA ब्लॉक को चला सकती हैं. “प्रियंका गांधी इंदिरा जी जैसी हैं. वे चला सकती हैं. राहुल गांधी से यह काम चलने वाला नहीं है.” 

बिहार की गद्दी पर बैठना है क्या?

राहुल गांधी के हालिया बयान पर तेज प्रताप ने कड़ी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, “यात्रा करने से, बुलेट पर बैठने से और एक-दूसरे पर आरोप लगाने से कुछ नहीं होगा. अब नीतीश कुमार जी के बारे में बोल रहे हैं. नीतीश जी ने छोड़ दिया, दूसरा आदमी आया और मुख्यमंत्री बन गया. वे दूसरे राज्य में हैं, फिर भी इनको लालच दिख रहा है. क्या इनको बिहार की गद्दी पर बैठना है?” 

राहुल ने नीतीश पर क्या कहा था?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को तमिलनाडु के थूथुकुडी में चुनावी रैली में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला था. नीतीश कुमार ने 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और अब राज्यसभा सांसद हैं.  राहुल ने नीतीश को ‘कॉम्प्रोमाइज्ड’ बताया और आरोप लगाया कि उनके पुराने कामों की वजह से भाजपा उन पर पूरा कंट्रोल कर रही है. 

उन्होंने कहा, “भाजपा नीतीश को इसलिए हटा पाई क्योंकि वे दबाव में थे. राज्यसभा जाने के बाद उन्होंने एक शब्द भी नहीं बोला.”  राहुल ने बिना नाम लिए JDU नेता पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री को हटाकर भाजपा नेता को बिठा दिया गया. उन्होंने तमिलनाडु के लिए भी चिंता जताई और कहा कि भाजपा ऐसी सरकार चाहती है जिस पर उसका पूरा नियंत्रण हो.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो