Chandrayaan 3: चांद की सतह पर विक्रम लैंडर से कैसे बाहर निकला प्रज्ञान रोवर? देखिए वीडियो

Video Of Rover: भारत के मिशन चंद्रयान-3 ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग की है. चंद्रयान का प्रज्ञान रोवर चांद की सतह की मिट्टी और वहां मौजूद वातावरण का पता लगाने की कोशिश कर रहा है.

Lalit Hudda
Edited By: Lalit Hudda

Pragyaan Rover Video: चंद्रयान 3 के प्रज्ञान रोवर का चांद की सतह पर उतरने का वीडियो सामने आया है. इसरो की ओर से जारी किए गए इस वीडियो में विक्रम लैंडर से उतरकर प्रज्ञान रोवर चांद की सतह पर उतरता और आगे बढ़ता हुआ दिख रहा है. वीडियो में देख सकते है कि रोवर पर तिरंगा लगा हुआ है. 

बता दें ​कि ​चंद्रयान 3 को 23 अगस्त शाम को चांद की सतह पर सफलतापूर्वक उतारा गया था. इसके बाद से चंद्रयान लगातार अपने मिशन को अंजाम देने में लगा हुआ है. इसरो लगातार चंद्रयान 3 से जुड़े अपडेट शेयर कर रहा है. शुक्रवार को इसरो ने एक रोवर का एक वीडियो जारी किया है.

वीडियो में देख सकते हैं कि प्रज्ञान रोवर कैसे लैंडर विक्रम से बाहर निकलकर चांद की सतह पर चल रहा है. इससे पहले इसरो ने चंद्रमा की कई तस्वीरें भी शेयर की थी. बता दें ​कि भारत ने 14 जुलाई चंद्रयान 3 लॉन्च किया था. इसके बाद 23 अगस्त शाम 6:04 बजे चंद्रयान 3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की थी.

बता दें कि चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करने के साथ ही भारत चंद्रमा के साउथ पोल पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है. भारत से पहले सोवियत संघ (रूस), अमेरिका और चीन ही चांद तक पहुंच पाए है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag