Chandrayaan 3 Rover: ISRO ने सुनाई एक और अच्छी खबर, रोवर ने चंद्रमा पर तय की 8 मीटर दूरी

Chandrayaan 3 Rover: चंद्रयान 3 के लैंडर विक्रम ने 23 अगस्त को अपने निर्धारित समय पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड की. लैंडिंग के कुछ घंटों के बाद ही प्रज्ञान रोवर लैंडर से बाहर निकलकर चांद की सतह पर पहुंच गया...

Sagar Dwivedi
Edited By: Sagar Dwivedi

Chandrayaan 3 Rover: चंद्रयान 3 के लैंडर विक्रम ने 23 अगस्त को अपने निर्धारित समय पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड की. लैंडिंग के कुछ घंटों के बाद ही प्रज्ञान रोवर लैंडर से बाहर निकलकर चांद की सतह पर पहुंच गया. इस बात की जानकारी इसरो ISRO ने शुक्रवार 25 अगस्त को ट्वीट कर दी है. 

इसको ने लिखा कि, रोवर ने लगभग 8 मीटर की दूरी सफलतापूर्वक तय कर ली है. रोवर पेलोड LIBS और APXS चालू हैं. प्रोपल्शन मॉड्यूल, लैंडर मॉड्यूल और रोवर पर सभी पेलोड नाममात्र का प्रदर्शन कर रहे हैं.

इस जानकारी से पहले इसरो अपने (X) ट्विटर हैंडल से एक शानदार वीडियो जारी किया. इसरो ने शुक्रवार को रोवर प्रज्ञान को लैंडर विक्रम से चंद्रमा की सतह तक निकलने का एक वीडियो शेयर किया, जिसे लैंडर इमेजर कैमरे द्वारा कैप्चर किया गया है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag