Chandrayaan 3: आज चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग, जानें कब और कहां देख सकेंगे लाइव प्रसारण

Chandrayaan 3: अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत आज इतिहास रचने जा रहा है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का मिशन चंद्रयान-3 आज शाम चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा. पूरी दुनिया के निगाहे आज भारत के चंद्रयान पर टकटकी लगाए बैठी है.

Manoj Aarya
Manoj Aarya

हाइलाइट

  • अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत आज इतिहास रचने जा रहा है
  • चंद्रयान-3 आज चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा
  • शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रयान-3 चंद्रमा पर उतरेगा

Chandrayaan 3:अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत आज इतिहास रचने जा रहा है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का मिशन चंद्रयान-3 आज शाम चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा. पूरी दुनिया के निगाहे आज भारत के चंद्रयान पर टकटकी लगाए बैठी है. ऐसे में लोगों के मन में एक ही सवाल है कि क्या वे इस ऐतिहासिक पल का लाइव प्रसारण देख पाएंगे? तो चलिए आपको बताते हैं कि आप इस ऐतिहासिक पल का सीधा प्रसारण कब और कहां देख सकते हैं. 

चंद्रयान -3 को लेकर इसरो ने क्या कहा?

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने रविवार को कहा कि यह उपलब्धि भारतीय विज्ञान, इंजीनियरिंग, प्रोद्योगिकि और उद्योग के लिए एक प्रगति का प्रतीक होगी. एजेंसी ने बताया की मिशन अपने तय समय के अनुसार चल रहा है. सिस्टम की जांच भी समय-समय पर की जा रही है. इसके साथ ही मिशन में लगे लोग भी जोश और उर्जा से भरे हुए हैं.

कब होगी चंद्रयान-3 की लैंडिंग?

चंद्रयान-3 आज बुधवार, (23 अगस्त) को चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा. पूरा देश उम्मीद भरी नजरों से इस ऐतिहासिक लम्हों को लाइव देखना चाहती हैं. इसरो की तरफ से दी गई जानकारी में यह बताया गया है कि शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रयान-3 चंद्रमा पर उतरेगा.

कब होगा लाइव प्रसारण?

भारतीय अंतरिक्ष की इस महत्वपूर्ण घटनाक्रम का सीधा प्रसारण आज 23 अगस्त 2023 को भारतीय समयनुसार शाम 05:20 बजे शुरू किया जाएगा.

आप कहां देख पाएंगे लाइव?

चंद्रयान -3 की चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग का लाइव प्रसारण इसरो के अधिकारिक वेबसाइट के अलावा इसरो के यूट्यूब चैनल, फेसबुक पेज पर देख सकते हैं. इसके अलावा डीडी नेशनल टीवी चैनल सहित कई मंचों पर यह सीधा प्रसारित किया जाएगा.

चंद्रयान-3 कब लॉन्च हुआ था?

चंद्रयान-3 चांद पर खोजबीन करने के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा तैयार किया गया तीसरा चंद्र मिशन है. इसमें चंद्रयान-2 के समान एक लैंडर और एक रोवर है, लेकिन इसमें ऑर्बिटर नहीं है. चंद्रयान-3 को सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा से 14 जुलाई, 2023 शुक्रवार को भारतीय समय अनुसार दोपहर 2:35 बजे लॉन्च किया गया था.

calender
23 August 2023, 07:51 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो