Chandrayaan-3 Update : ISRO ने मिशन चंद्रयान-3 को लेकर दी बड़ी जानकारी, चांद से धरती की ओर लौटा अहम हिस्सा

Mission Chandrayaan-3इसरो ने बताया कि चंद्रयान-3 के प्रोपल्शन मॉड्यूल को चंद्रमा की कक्षा से धरती की ओर लौट आया है. इसके लिए रिटर्न मैनुवर किया गया है.

Nisha Srivastava

Chandrayaan-3 News : भारत ने अगस्त 2023 में मिशन चंद्रयान-3 को चांद पर भेजा था. जिसको लेकर लगातार नए-नए अपडेट सामने आ रहे हैं. इस बीच भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने चंद्रयान-3 को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. इसरो ने बताया कि चंद्रयान-3 के प्रोपल्शन मॉड्यूल को चंद्रमा की कक्षा से धरती की ओर लौट आया है. इसके लिए रिटर्न मैनुवर किया गया है. जानकारी के अनुसार 10 नवंबर को प्रोपल्शन मॉड्यूल ने चंद्रमा से वापस पृथ्वी की यात्रा शुरू की. यह 22 नवंबर को धरती के निकटतम बिंदु से होकर गुजरा है.

इसरो ने दी जानकारी

इसरो की ओर से मिशन चंद्रयान-3 के संबंध में लगातार जानकारी दी जा रहा है. इसरो ने कहा कि जिस तरह लैंडर विक्रम का चंद्रमा की धरती पर हॉप टेस्ट किया गया था, उसी तरीके से यह एक और अनोखा प्रयोग किया गया है. आपको बता दें कि प्रोपल्शन मॉड्यूल पहले चंद्रमा की 150 किलोमीटर वाली कक्षा में चक्कर लगा रहा था और अब यह वापस धरती की कक्षा में है.

100 किग्रा ईंधन की हुई बचत

इसरो ने बताया कि प्रोपल्शन मॉड्यूल को चंद्रमा की कक्षा में तीन महीने तक रहना था. लेकिन वैज्ञानिकों की कुशलता के कारण उसमें 100 किग्रा ईंधन की बचत हुई है. इसरो ने बचे ईंधन का इस्तेमाल कर प्रोपल्शन मॉड्यूल को वापस धरती की कक्षा में लाने का निर्णय लिया, जिससे सैंपल रिटर्न मिशन के लिए आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सके.

चंद्रयान-3 की कब हुई थी लॉन्चिंग

इसरो ने 23 अगस्त, 2023 को चंद्रयान-3 को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास सॉफ्ट लैंडिग के लिए उतारा था. इसके बाद एक चंद्र दिवस तक लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान को परिचालित किया गया. बता दें प्रोपल्शन मॉड्यूल का कार्य लैंडर मॉड्यूल को धरती से चंद्रमा की कक्षा तक पहुंचाकर लैंडर मॉड्यूल को अलग कर देना था.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag