पारिवारिक विवाद के चलते जीजा ने उठाया खौफनाक कदम, दोनों सालियों की ले ली जान

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आरोपी जितेंद्र वर्मा ने 5 मई की देर रात पारिवारिक विवाद के दौरान अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से गोलीबारी की शुरू कर दी और अपनी दोनों सालियों को गोली मार दी.

JBT Desk
Edited By: JBT Desk

छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मोवा थाना क्षेत्र में घटी सनसनीखेज गोलीबारी की घटना में एक अहम घटनाक्रम सामने आया है. पारिवारिक विवाद के दौरान देवर द्वारा चलाई गई गोली से घायल हुई दूसरी भाभी दुर्गाश्वरी की भी इलाज के दौरान मौत हो गई है. बता दें, इस घटना में एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई थी. वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच दल (एफएसएल) की एक टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और क्राइम सीन भी रीक्रिएट किया गया. पुलिस ने आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है.

कब हुई ये घटना 

बता दें, आरोपी जितेंद्र वर्मा ने 5 मई की देर रात पारिवारिक विवाद के दौरान अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से गोलीबारी की शुरू कर दी. इस दौरान उसने अपनी दोनों साली, गीतांजलि और दुर्गेश्वरी को गोली मार दी. गोलीबारी में गीतांजलि की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दुर्गेश्वरी गंभीर रूप से घायल हो गईं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालांकि इलाज के दौरान दुर्गेश्वरी ने भी दम तोड़ दिया, जिससे यह एक डबल मर्डर केस बन गया है. 

आरोपी की ने 6 राउंड फायरिंग 

जांच में सामने आई जानकारी के अनुसार, आरोपी जितेंद्र वर्मा ने घटना को अंजाम देने के लिए अपने लाइसेंसी पिस्टल किया, जिससे  6 राउंड फायरिंग की गई. बता दें, घटना के बाद फोरेंसिक साइंस लैब द्वारा घटनास्थल से सभी अहम साबुत इक्कठे कर लिए गए है और आगे की जांच की जा रही है. इस दौरान एफएसएल के संयुक्त निदेशक टी.एल. चंद्र ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया की घटना की जांच पूरी कर ली गई है. वहीं पुलिस का कहना कि सभी तकनीकी और फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद मामले को लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो