रायपुर: अक्सर आपने अपने आस पास के इलाके में काम कर रहे मजदूर को दिखा होगा कि कैसे वह अपनी जान को जोखिम में डाल कर चीजों की मरम्मत करते है ताकि कोई बड़ी दुर्घटना होने से पहले से उसे टाला जा सकें. हाल ही में रायपुर स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के पास से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जो मजदूरों की जिंदगी का दुख बया रहा है. बता दें, गुरुवार सुबह एक मजदूर रायपुर स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट की छत की मरम्मत कर रहा था, इस दौरान उसका संतुलन बिगड़ा और वह 30 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गया.
खबर है कि इतनी ऊंचाई से गिरने के बाद मजदूर को गंभीर चोटें आई है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार, व्यक्ति की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिसके बाद एयरपोर्ट पर मजदूरो की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे है. इसके साथ ही मजदूर की इस हालत का जिम्मेदार ठेकेदार की लापरवाही को भी बताया जा रहा है.
घटना स्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि व्यक्ति एयरपोर्ट के अंदर वेटिंग रोम एरिया के सीलिंग की मरम्मत कर रहा था, जिस दौरान ये हादसा हुआ और वह सीधा नीचे कंक्रीट फर्श जा गिरा। हादसे बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मजदूर को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टर के अनुसार, मजदूर की हालत बेहद गंभीर है और उसे निगरानी में रखा गया है. हैरानी की बात ये है कि सीलिंग की मरम्मत समय मजदूर ने सेफ्टी बेल्ट जैसा कोई भी उपकरण नहीं पहना था, जिसके बाद एयरपोर्ट प्रबंधन पर सवाल खड़े हो गए है.
घटना के बाद पुलिस द्वारा मामले की तहकीकात शुरू कर दी गई है और यह पता लगाने के कोशिश की जा रही है कि बिना सुरक्षा व्यस्था के मजदूर की इतनी ऊंचाई पर काम करने की अनुमति किसने दी. First Updated : Thursday, 21 May 2026