मिशन 2024 की तैयारी में जुटी कांग्रेस, कांग्रेसी नेताओं ने नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव से की मुलाकात

देश में अगले साल यानी 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए। अभी से भाजपा के खिलाफ पार्टी जाल बिछाना शुरू कर दिया है। इसके अलावा विपक्षी दलों को एकजुट करने भी कोशिश हो रही है। इ

calender

देश में अगले साल यानी 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए। अभी से भाजपा के खिलाफ पार्टी जाल बिछाना शुरू कर दिया है। इसके अलावा विपक्षी दलों को एकजुट करने भी कोशिश हो रही है। इसी सिलसिले में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली के दौरे पर है। उनके साथ बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी मौजूद है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और (JDU)अध्यक्ष ललन सिंह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर उनसे मुलाकात की।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि 'विपक्ष को एक करने में एक बेहद ऐतिहासिक कदम लिया गया है, यह एक प्रक्रिया है। विपक्ष का देश के लिए जो विजन है हम उसे विकसित करेंगे। हम सब मिलकर देश के लिए खड़े होंगे। जितनी भी विपक्षी पार्टी हमारे साथ चलेंगी हम उन्हें साथ लेकर चलेंगे और लोकतंत्र और देश पर जो आक्रमण हो रहा है हम उसके ख़िलाफ एक साथ खड़े होंगे और लड़ेंगे।'

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कहते हैं, "हम जितने राजनीतिक दलों को एकजुट कर सकते हैं और एक साथ आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे।" साथ ही आगे  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि ' अभी बात हो गई है। हमने काफी देर चर्चा की है...अधिक से अधिक पार्टियों को पूरे देश में एक जुट करने का प्रयास करना है। हम आगे एक साथ काम करेंगे ये तय हो गया है।

First Updated : Wednesday, 12 April 2023