Covid-19 Update : देश में थमी कोरोना की रफ्तार, पिछले 24 घंटे में 7,533 नए केस आए सामने

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को कोरोना वायरस के आंकड़ों का नया अपडेट जारी कर दिया है। मंत्रालय के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 7,533 नए मामले सामने आए हैं।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

भारत में आज कोरोना वायरस के मामले में कमी दर्ज की गई है। कोविड के केस में उतार-चढ़ाव कई दिनों से जारी है। कभी देश में कोरोना के मामले ज्यादा तो कभी कम आ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मं6लय ने शुक्रवार 28 अप्रैल को कोविड के नए केस का अपडेट जारी कर दिया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के 7,533 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिसके बाद देश में कोविड के सक्रिय मामले कम होकर 53,852 रिकॉर्ड किए गए हैं। पिछले दिन के मुकाबले आज कोविड के कम केस आए हैं। गुरुवार को भारत में 9,355 नए मामले सामने आए थे और 26 लोगों की मौत हुई थी।

इतने लोगों ने कोविड से तोड़ा दम

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना से 44 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान केरल में 16 लोगों ने कोविड से दम तोड़ा है। नए अपडेट के बाद देश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 5,31,468 पहुंच गया है। जिसके बाद मृत्यु दर 1.18 फीसदी दर्ज की गई है। भारत में अबतक कोविड संक्रमण केस बढ़कर 4.49 हो गई है।

कोविड रिकवरी रेट 98.69 फीसदी

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोविड रिकवरी रेट 98.69 प्रतिशत दर्ज किया गया है। इससे ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,43,47,024 हो गई है। कोरोना वायरस के बचाव के लिए देश में राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत देश में अब तक लोगों को कोविड वैक्सीन की 220.66 करोड़ डोज लगाई जा चुकी है।

दिल्ली में कोविड अपडेट

देश की राजधानी दिल्ली पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 865 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इस दौरान 7 लोगों की कोविड से मौत हो गई है। बीते दिन के मुकाबले राजधानी में कोविड के मामले में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। दिल्ली में अब कोरोना के कुल 4279 एक्टिव केस हैं। वहीं बीते 24 घंटे में 1287 लोग कोविड से रिकवर हुए हैं। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राजधानी में कोविड की पॉजिटिविटी दर 16.90 फीसदी पहुंच गई है।

calender
28 April 2023, 01:20 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो