Dehradun Cloudburst: देहरादून में बादल फटने से भारी तबाही, देखें मंजर

देहरादून में सोमवार रात हुई मूसलधार बारिश से तामसा नदी उफान पर आ गई और टपकेश्वर महादेव मंदिर तक पानी घुस गया, जबकि ऋषिकेश में चंद्रभागा नदी खतरनाक स्तर पर पहुंची.

Dehradun Cloudburst: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सोमवार रात हुई मूसलधार बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है. तेज बारिश के कारण तामसा नदी उफान पर आ गई और शहर के प्रमुख आस्था केंद्र टपकेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण तक पानी घुस गया. हनुमान जी की प्रतिमा तक पानी पहुंचा, हालांकि मंदिर का गर्भगृह सुरक्षित रहा. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देहरादून, चंपावत, बागेश्वर और नैनीताल में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नदियों और नालों के पास न जाएं और सुरक्षित जगहों पर रहें. ऋषिकेश में भी चंद्रभागा नदी का जलस्तर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया, जिसमें SDRF ने नदी में फंसे तीन लोगों को सुरक्षित निकाला. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि जैसे ही मामले की जानकारी मिली, जिला प्रशासन, SDRF और पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया. मैं लगातार स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हूं. प्रशासन और बचाव दल लगातार हालात पर नजर रखे हुए हैं.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो