धंधा और 500 रूपये में मसाज करने वाली... नॉर्थ ईस्ट की 3 लड़कियों पर कमेंट करने वाले पड़ोसियों को अदालत ने दी खौफनाक सजा

दिल्ली में नॉर्थ ईस्ट की 3 लड़कियों पर उनके पडोसी ने अपमानजनक टिप्पणी की, जिसके बाद पुलिस ने उनपर तुरंत कार्यवाई की. आज अदालत ने उन्हें सजा सुनाते हुए फिलहाल 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

calender

नई दिल्ली: दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक दंपति पर अपने पूर्वोत्तर भारत से आए पड़ोसियों के खिलाफ नस्लीय और अपमानजनक टिप्पणियां करने का आरोप लगा है. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए दंपति को गिरफ्तार किया और अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. यह घटना 20 फरवरी को हुई, जब तीन अरुणाचल प्रदेश की महिलाएं अपने किराए के घर में एयर कंडीशनर लगवा रही थी. 

कैसे शुरू हुआ विवाद 

महिलाओं ने एसी की मरम्मत के लिए इलेक्ट्रीशियन बुलाया था. काम के दौरान ड्रिलिंग से धूल नीचे वाले फ्लैट में गिर गई, जिस पर नीचे रहने वाले दंपति रूबी जैन और उनके पति हर्ष ने आपत्ति जताई. बात छोटे विवाद से शुरू हुई, लेकिन जल्द ही यह गाली-गलौज और नस्लीय टिप्पणियों में बदल गई.

आरोप है कि आरोपी ने महिलाओं को "मोमो" और "मसाज" जैसी अपमानजनक बातें कहीं, साथ ही उनकी गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणियां की. 

पति-पत्नी पर दर्ज हुआ FIR

मालवीय नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत मिलने के बाद एफआईआर दर्ज की गई. शुरू में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं के तहत आपराधिक धमकी, महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाना और विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता बढ़ाने जैसे आरोप लगाए गए.

बाद में वीडियो और सबूतों के आधार पर अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धाराएं भी जोड़ी गई. पुलिस ने जांच के बाद दोनों को गिरफ्तार किया. 

अदालत का फैसला

बुधवार को आरोपी दंपति को मजिस्ट्रेट भानु प्रताप सिंह के सामने पेश किया गया. अदालत ने उन्हें 11 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया. जांच अब एसीपी रैंक के अधिकारी की देखरेख में चल रही है और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा इसकी निगरानी की जा रही है.

यह घटना एक बार फिर पूर्वोत्तर भारत के लोगों के साथ होने वाले नस्लवाद और भेदभाव की समस्या को उजागर करती है. शहरों में रहने वाले लोग अलग-अलग संस्कृतियों से आते हैं, लेकिन आपसी सम्मान और समझ जरूरी है. ऐसी घटनाओं से समाज में अलगाव बढ़ता है. First Updated : Wednesday, 25 February 2026