अब तक 21 लोगों की गई जान, आखिर दिल्ली मालवीय नगर अग्निकांड की क्या है असली वजह

दिल्ली के मालवीय नगर स्थित हौज रानी इलाके में बुधवार सुबह एक होटल बिल्डिंग में अचनाक आग लगने के कारण एक बड़ा हादसा खड़ा हो गया, जिस कारण अब तक 21 लोगों की मौत हो गई. लेकिन इस घटना के पीछे की क्या है असली वजह

calender

नई दिल्ली: दिल्ली के मालवीय नगर स्थित हौज रानी इलाके में बुधवार सुबह एक होटल बिल्डिंग में अचनाक आग लगने के कारण एक बड़ा हादसा खड़ा हो गया. बता दें, इस दर्दनाक घटना में अब तक कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है. अधिकारियों के अनुसार, घायलों में सात से आठ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी है. 

 कहां लगी आग 

जानकारी के अनुसार, आग मी कासा होम्स नाम के बेड एंड ब्रेकफास्ट सुविधा में लगी, जो देखते ही देखते बिल्डिंग की पांचवी मंजिल तक फैल गई. इस दौरान होटल में मौजूद मेहमानों के लिए बाहर निकलना मुश्किल हो गया. बता दें, हादसे के दौरान कई लोग ऊपरी मंजिलों पर फंसे रह गए, जिसके चलते अपनी जान बचाने के लिए लोगों को खिड़कियों और बालकनियों कूदने के लिए मजबूर होना पड़ा. 

मौके पर पहुंचा दमकल विभाग

जैसे ही स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी मिली तो तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया गया. वहीं  पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंच गई. इस दौरान कई घंटों तक चले राहत एवं बचाव अभियान के दौरान 47 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. हालांकि संकरी गलियों और इमारत में भरे घने धुएं के कारण बचाव कार्य में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा.

मालवीय नगर के विधायक सतीश उपाध्याय ने घटनास्थल का दौरा किया और बताया कि सूचना मिलते ही प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी थी. एहतियात के तौर पर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी बंद कर दी गई, ताकि आग और अधिक न फैल सके.

क्या है अग्निकांड के पीछे की वजह? 

सामने आई जानकारी के अनुसार, प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि आग की शुरुआत इमारत के बेसमेंट से हुई थी. हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि कहीं बिजली की खराबी, रसोई से जुड़ी कोई दुर्घटना या सुरक्षा मानकों में लापरवाही तो हादसे की वजह नहीं बनी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया दुख 

बता दें, घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. इसके साथ ही प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिवारों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की गई है.

First Updated : Wednesday, 03 June 2026

Topics :