Air India Flight: दिल्ली से सिडनी जा रहे एयर इंडिया के विमान में लगे तेजी से झटके, कई यात्री घायल

एयर इंडिया के एक विमान में कई झटके लगे है। आपको बता दे कि यह विमान दिल्ली से सिड़नी जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में सवार कई यात्री मंगलवार को मध्य हवा में गंभीर अशांति का सामना करने के बाद घायल हो गए.

Sagar Dwivedi
Edited By: Sagar Dwivedi

Air India Flight: एयर इंडिया के एक विमान में कई झटके लगे है। आपको बता दे कि यह विमान दिल्ली से सिड़नी जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में सवार कई यात्री मंगलवार को मध्य हवा में गंभीर अशांति का सामना करने के बाद घायल हो गए। घायल यात्रियों को सिड़नी हवाई अड्डे पर पहुंचने पर चिकित्सा सहायता मिली। कोई भी यात्री अस्पताल में भर्ती नहीं था।
 

DGCA ने बताया कि यह घटना मंगलवार को उड़ान के दौरान घटी है। एजेंसी के मिली जानकारी के अनुसार घायल यांत्रियों को सिडनी एयरपोर्ट पर चिकित्सा सहायता दी गई। अभी कोई भी यात्री अस्पताल में एडमिट नहीं किया गया है। DGCA ने मीडिया को बताया कि एयर इंडिया B787-800 विमान VT-ANY ऑपरेटिंग फ्लाइट AI- 302 को गंभीर अशांति का सामना करना पड़ा। सात यात्रियों ने मामूली चोट की सूचना दी है। क्रेबिन क्रू ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag