Delhi Murder: पुलिस ने किया चार दिन बाद साक्षी हत्याकांड में इस्तेमाल किए गए चाकू को किया बरामद, 20 से भी ज़्यादा चाकू से किये गए थे वार

उसको पत्थर से भी कुचला था, साक्षी यह हमला बर्दाश्त नहीं कर पाई और उसकी मौत हो गयी। इसके बाद साहिल को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया था।

calender

दिल्ली के शाहबाद डेरी हत्याकांड के मामले की पुलिस को जांच के दौरान एक बड़ी कामयाबी हांसिल हुई है। पुलिस को रिठाला से वह चाकू बरामद हुआ है जिससे आरोपी साहिल ने साक्षी पर 20 से ज़्यादा बार बेहरमी से हमला किया था। जिसके बाद उसने पत्थर से भी साक्षी को कुचला था। यह पूरी दर्दनाक घटना वहां मौजूद एक CCTV कैमरे में कैद हो गयी थी। 

बता दें, की 28 मई 2023 को उत्तर पश्चिम दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में रविवार शाम के समय में साहिल ने साक्षी पर चाकू से लगातार 20 से ज़्यादा वार किए जिसके बाद उसने उसको पत्थर से भी कुचला था, साक्षी यह हमला बर्दाश्त नहीं कर पाई और उसकी मौत हो गयी। इसके बाद साहिल को पुलिस ने उत्तर प्रदेश (UP) के बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया था। 

 पुलिस ने किया आरोपी साहिल का मोबाइल फ़ोन बरामद 

इस मामले की जांच के दौरान पुलिस ने साक्षी के 10 से ज़्यादा दोस्तों से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज कर लिए हैं, जिनमें से अजय उर्फ़ झबरु, प्रवीण और नीतू शामिल हैं। इसके अलावा पुलिस ने आरोपी साहिल के मोबाइल फ़ोन को भी बरामद कर लिया है। वहीं घटना स्थल पर मौजूद CCTV में दिख रहे 8 लोगों की पहचान कर ली गयी है, जिसके बाद पुलिस उनके भी बयान दर्ज कर रही है। 

झाड़ियों में फेंक दिया था चाकू 

गुरुवार 1 जून को कोर्ट ने आरोपी साहिल को 3 दिनों की पुलिस कस्टडी में भेज दिया था। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि साहिल से पूछताछ की गयी और उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू को बरामद कर लिया है। जिसको कथित तौर पर रिठाला की झाड़ियों से ढूंढ निकाला है। यही नहीं साहिल ने हत्या करने के बाद बुलंदशहर के लिए किस रूट से बस पकड़ी उसका भी पता लगा लिया है। 
  

First Updated : Friday, 02 June 2023