Delhi News: रमजान में खजूर की कीमतों में हुआ इजाफा, जानिए रोजे और खजूर का खास कनेक्शन

Ramadan 2023 News: रमजान में खजूर की लगातार बढ़ती मांग की वजह से खजूर के दामों में इजाफा देखने को मिल रहा है।आपको बता दें कि अब खजूर की कीमतों में 25-30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी देखी जा चुकी है।

Shweta Bharti
Shweta Bharti

हाइलाइट

  • रमजान में खजूर की लगातार बढ़ती मांग की वजह से खजूर के दामों में इजाफा देखने को मिल रहा है।

Ramadan 2023 News: रमजान के पवित्र महीने में खजूर खाने का विशेष महत्व माना जाता है साथ ही यह हमारे शरीर के लिए भी काफी फायदेमंद माने जाते हैं। आपको बता दें कि इन दिनों में खजूर की खपत काफी बढ़ जाती है।

दरअसल पूरे दिन अन्न जल त्यागकर रोजा रखने वाले इम्यूनिटी को बढ़ाने व ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने के लिए रोजा इफ्तार के समय सबसे पहले खजूर का सेवन किया जाता है।

इसके बाद ही लोग अन्न जल और फलों का सेवन करते हैं।इसके साथ ही आपको बता दें कि भी रमजान के करीब 10 दिन और बाकी रह गए हैं।ऐसे में लगातार खजूर की मांगों में बढ़ोतरी देखी जा रही है।

अब तक खजूर की कीमतों में 25-30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी देखी जा चुकी है। रमजान में ही चार गुना खजूर के दाम बढ़ने लगते हैं।जिसके कारण रोजेदारों को अनेक प्रकार की परेशनियों का सामना करना पड़ता है।

माना जाता है कि खजूर पैंगबर मोहम्मद को बेहद पसंद थे और उन्होंने खजूर खाकर ही रोजा खोला था। तभी से यह परंपरा शुरू हो गई।रमजान के महिने में खजूर की मांग करीब चार गुना बढ़ जाती है।

खजूर के एक व्यापारी ने बताया है कि रमजान में खजूर की मांग काफी बढ़ गई है।इस साल खजूर के दाम भी 25-30 प्रतिशत तक बढ़े हैं, लेकिन इससे इनकी बिक्री पर कोई खास फर्क नहीं पड़ता है।

क्योंकि रमजान में लोगों को जरुरी होता है खजूर खरीदना। इस समय होलसेल मार्केट में 55 रुपय किलो से लेकर 1000-1200 रुपये किलो तक के दाम में खजूर मिल रहे है।

calender
14 April 2023, 04:55 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो