खुशखबरी! 8 मार्च को महिलाओं के खाते में आएंगे पैसे, सरकार करेगी अपना चुनावी वादा पूरा...

भाजपा ने अपने घोषणापत्र में 2,500 रुपये मासिक सहायता देने का वादा किया था। पिछली आप सरकार की आलोचना करते हुए रेखा गुप्ता ने कहा, “उन्हें लोगों को एक-एक पैसे का हिसाब देना होगा।” गुरुवार को रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह से पहले गुप्ता ने कश्मीरी गेट स्थित श्री मरघट वाले हनुमान बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना की।

Lalit Sharma
Edited By: Lalit Sharma

दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आश्वासन दिया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार महिलाओं को 2,500 रुपये मासिक वित्तीय सहायता प्रदान करने के अपने चुनावी वादे को पूरा करेगी। गुप्ता ने अपने आवास के बाहर संवाददाताओं से कहा कि मासिक सहायता की पहली किस्त आठ मार्च तक पात्र महिलाओं के खातों में जमा कर दी जाएगी। आम आदमी पार्टी (आप) ने सत्ता में आने के बाद महिलाओं के लिए 2,100 रुपये मासिक सहायता की घोषणा की थी। 

वित्तीय सहायता सहित अपने सभी वादे अवश्य पूरे करेंगे

बुधवार को रेखा गुप्ता ने इस बात पर जोर दिया कि अपने वादों को पूरा करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को साकार करना राष्ट्रीय राजधानी के सभी 48 भाजपा विधायकों की जिम्मेदारी है।" हम महिलाओं के लिए वित्तीय सहायता सहित अपने सभी वादे अवश्य पूरे करेंगे।

सीधा खाते में आयेंगे पैसे

यह पैसा निश्चित रूप से आठ मार्च तक महिलाओं के खातों में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।'' हर साल आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। शपथ लेने से पहले करावल नगर के विधायक कपिल मिश्रा ने पीटीआई-भाषा से कहा कि दिल्ली की भाजपा सरकार शहर के लिए प्रधानमंत्री मोदी के ''विजन'' को लागू करेगी। भाजपा विधायक पंकज सिंह ने पीटीआई-भाषा से कहा, ''पार्टी ने मुझे मंत्री बनाने का फैसला किया है और मैं इसके साथ आने वाली जिम्मेदारियों का पूरी ईमानदारी से निर्वहन करूंगा।'' "मैं यहां लोगों की सेवा करने आया हूं।" दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) की पूर्व अध्यक्ष और पहली बार विधायक बनी रेखा गुप्ता रामलीला मैदान में दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag