राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित आतंकी साजिश को विफल कर दिया है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 9 ऐसे संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, जिन पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और मुंबई अंडरवर्ल्ड नेटवर्क से जुड़े होने का आरोप है. जांच एजेंसियों के अनुसार, इन लोगों को दिल्ली के संवेदनशील इलाकों और सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी.
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न पहलुओं पर जांच जारी है. कार्रवाई के दौरान उनके पास से हथियार और विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई है. स्पेशल सेल का कहना है कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि संदिग्धों को अलग-अलग स्थानों पर हमलों की योजना को अंजाम देने के निर्देश मिले थे. फिलहाल एजेंसियां पूरे नेटवर्क और इसके संभावित लिंक की गहन पड़ताल कर रही हैं. First Updated : Saturday, 30 May 2026