नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो में पिछले चार दिनों से अफरा-तफरी मची हुई है. दिल्ली और मुंबई समेत कई बड़े शहरों के लिए फ्लाइट्स कैंसिल या लेट हो गई हैं, जिससे यात्री एयरपोर्ट पर परेशान और फंसे हैं. अलग-अलग शहरों के एयरपोर्ट से परेशान पैसेंजर्स के वीडियो सामने आ रहे हैं. ऐसा ही एक वीडियो अब गुजरात से सामने आया है.
गुजरात के अहमदाबाद में सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक लड़की फूट-फूट कर रो पड़ी, क्योंकि कई फ्लाइट्स फिर से कैंसिल हो गई हैं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है.कैंसिलेशन के कारण एयरपोर्ट पर लंबी लाइनें लग गई हैं हालत ऐसे हो गए की यात्रियों को बैठने तक की जगह नहीं मिल रही.
दिल्ली से कोलकाता जा रहे एक और पैसेंजर का रूट बदल दिया गया. इंडिगो की साफ़ गाइडेंस न होने के कारण पैसेंजर्स को काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है .आलम यह है कि पैसेंजर अभी भी अपनी फ्लाइट्स में बेसिक क्लैरिटी पाने के लिए स्ट्रगल कर रहे हैं. यात्रियों का कहना है कि उनकी फ्लाइट कैंसिल कर दी गई है और उन्हें इंडिगो से कोई साफ गाइडेंस नहीं मिला है.
हालांकि डायरेक्टरेट जनरल ऑफ़ सिविल एविएशन (DGCA) ने एयरलाइंस पर लगाए गए नए नियम वापस ले लिए हैं, लेकिन यात्रियों की परेशानिया अभी भी खत्म होने का नाम नहीं ले रही . फ्लाइट कैंसिल होने की वजह से शनिवार सुबह से लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर लंबी लाइनें लग गई हैं. सुबह से अब तक नौ फ्लाइट कैंसिल हो चुकी हैं.
पैसेंजर्स का कहना है कि यह सिर्फ़ इंडिगो एयरलाइंस की ही नहीं, बल्कि DGCA की भी लापरवाही है. जब नियम बनाए गए थे, तो DGCA को यह सुनिश्चित करना था कि एयरलाइंस के पास नए नियमों का पालन करने के लिए ज़रूरी फ्लाइंग स्टाफ़ है या नहीं . इंडिगो एयरलाइंस सरकार के नए नियमों के हिसाब से अपनी स्टाफ़िंग बढ़ाने में भी नाकाम रही. इस इंतज़ाम की कमी से देश भर के एयरपोर्ट्स पर अफ़रा-तफ़री मच गई है.
First Updated : Saturday, 06 December 2025