Doha Diamond League 2023 : नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग में जीत की हासिल, 88.67 मीटर फेंका भाला

शुक्रवार 5 मई को दोहा डायमंड लीग में नीरज ने बड़ी जीत हासिस की है। उन्होंने पुरुषों की भाला फेंक प्रतियोगिता में 88.67 मीटर दूर भाला फेंककर विजय हासिल की है।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत को गोल्ड मेडल दिलाने वाले चैम्पियन और एथलीट स्टार नीजर चोपड़ा एक बार फिर इतिहास रच दिया है। शुक्रवार 5 मई को दोहा डायमंड लीग में नीरज ने बड़ी जीत हासिस की है। उन्होंने पुरुषों की भाला फेंक प्रतियोगिता में 88.67 मीटर दूर भाला फेंककर विजय हासिल की है।

आपको बता दें कि नीरज चोपड़ा ने एंडरसन पीटर्स को हराया है। पिछले साल तबियत खराब होने के कारण वो डायमंड लीग में भाग नहीं ले पाए थे। नीरज ने यह जीत प्रतियोगिता के पहले राउंड में हासिल की है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने की तारीफ

दोहा डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा की इस उपलब्धि पर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने उनकी तारीख की है। अनुराग ठाकुर ने ट्वीट कर कहा कि “नीरज चोपड़ा जीत गए।

 88.67 मीटर की जोरदार थ्रो के साथ, वह दोहा डायमंड लीग में अपना दबदबा बनाकर गौरव घर लाए हैं” उन्होंने आगे कहा कि “एक सच्चा चैंपियन जिसने देश को फिर से गौरवान्वित किया है। इस शानदार जीत के लिए बधाई नीरज”।

वर्ष 2018 में प्रतियोगिता में हुए थे शामिल

नीरज चोपड़ा साल 2018 में पहली बार डायमंड लीग प्रतियोगिता में शामिल हुए थे। तब उन्होंने रजत पदक विजेता और चेक गणराज्य के खिलाफ जैकब वडलेज्च 88.63 मीटर दूर भाला फेंका जो उनके भारतीय प्रतिद्वंद्वी सिर्फ चार सेंटीमीटर पीछे था। आपको बता दें कि पिछले साल जैकब ने डायमंड लीग में 90.88 मीटर दूर भाला फेंक रजत पदक प्राप्त किया था।

एक कसर रह ही गई बाकी

दोहा डायमंड लीग 2023 प्रतियोगिता में के शुरु होने से पहले नीरज ने कहा था कि दोहा डायमंड लीग अक्सर 90 मीटर थ्रो के लिए जानी जाती है। लेकिन नीरज अपने 89.94 मीटर के थ्रो से भी पीछे रहे। हालांकि, ये नीरज का इस साल का पहला अहम टूर्नामेंट था।

बता दें 7 अगस्त 2021 को नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में जैवलिन थ्रो में गोल्ड मैडल जीता था। इस दौरान नीरज ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में 87.58 मीटर भाला फेंका था। नीरज लगातार पूरे विश्व में भारत का नाम गौरव बढ़ा रहे हैं।

calender
06 May 2023, 11:21 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो