Election 2023: चुनाव से पहले भाजपा ने किया बड़ा बदलाव, तीन राज्यों के बदले अध्यक्ष

Election 2023: साल 2024 में लोकसभा का चुनाव होने वाला है. इसको लेकर अब भारतीय जनता पार्टी ने भी तैयारी शुरू कर दी है. इसी कड़ी में उसने सोमवार को मेघालय और नगालैंड समेत तीन राज्यों...

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

Election 2023: साल 2024 में लोकसभा का चुनाव होने वाला है. इसको लेकर अब भारतीय जनता पार्टी ने भी तैयारी शुरू कर दी है. इसी कड़ी में उसने सोमवार को मेघालय और नगालैंड समेत तीन राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष को बदल दिया है. 

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और पार्टी मुख्यालय के इंचार्ज अरुण कुमार सिंह ने तीन राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों को बदलने का आदेश जारी किया. जिन तीन राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदले गए हैं, उनमें मेघालय, नगालैंड और पुदुचेरी शामिल हैं. 

भाजपा नेता अरुण सिंह की ओर से एक आदेश के अनुसार, रिकमैन मोमिन को मेघालय भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया है, वहीं, एश सेल्वागनबेथी को पुदुचेरी के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है. 

इसके साथ ही नगालैंड में भी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को बदल दिया गया है. अब बेंजामिन येप्थोमी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. यह सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होगी.

calender
25 September 2023, 03:55 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो